राष्ट्रीय खबरें
‘PM मोदी देश के प्रधान सेवक, उन्हें चमचों की जरूरत नहीं’
केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने सीबीएफसी के प्रमुख पहलाज निहलानी को लताड़ लगाते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चमचों की जरूरत नहीं है। निहलानी ने कहा था, 'हां, मैं नरेंद्र मोदी का चमचा हूं जैसा कि अनुराग कश्यप ने कहा। मुझे मोदी चमचा होने पर गर्व है। क्या मुझे इटली के प्रधानमंत्री का चमचा होना चाहिए। आगे पढ़े
दिल्ली विधानसभा में जोरदार हंगामा, बेंच पर चढ़ गए भाजपा विधायक
दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को जोरदार हंगामा देखने को मिला। सदन में भ्रष्टाचार विषय पर चर्चा रही थी इसी बीच दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता में तीखी बहस हुई। दरअसल भाजपा ने केजरीवाल सरकार से पूर्ववर्ती शीला दीक्षित सरकार में हुए टैंकर घोटाले की फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट मांगी थी। आगे पढ़े
दिल्ली NCR में तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ सुहाना
शुक्रवार शाम एनसीआर में तेज हवा के साथ बारिश हुई और ओले भी गिरे। हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि काफी सारे पेड़ टूटकर गिर गए। इस बारिश के साथ ही गर्मी की तपिस झेल रहे दिल्ली-एनसीआर का मौसम काफी सुहावना हो गया है। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने आज धूल भरी आंधी के बारिश बारिश होने की संभावना जताई थी। आगे पढ़े
दिल्ली: डॉन छोटा शकील के 4 सुपारी किलर गिरफ्तार, छोटा राजन को मारने आए थे
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 4 कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये चारो कॉन्ट्रैक्ट किलर दाऊद इब्राहिम के करीबी छोटा शकील के लिए काम करते हैं। पुलिस का दावा है कि ये कॉन्ट्रैक्ट किलर्स छोटा राजन की हत्या के इरादे से आए थे। आगे पढ़े
शिवसेना ने की PM की जमकर तारीफ कहा, दुनिया जीतने निकले हैं जोरदार मोदी
शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच दिवसीय विदेश यात्रा की जमकर तारीफ की है। साथ ही सामना में लिखा गया है कि हिंदुस्तान की राजनीति काफी हद तक कांग्रेस मुक्त हो गई है। शिवसेना ने पीएम मोदी के अमेरिकी संसद में दिए भाषण को जोरदार और ऐतिहासिक बताया। आगे पढ़े
अंतरराष्ट्रीय खबरें
भारत-अमेरिका संबंधों पर PM के नजरिये को US ने दिया 'मोदी सिद्धांत' का नाम
ओबामा प्रशासन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल में समाप्त हुई अमेरिका यात्रा को 'ऐतिहासिक' करार देते हुए भारत-अमेरिका संबंधों के उनके दृष्टिकोण को 'मोदी सिद्धांत' का नाम दिया है। साथ ही कहा है कि इस सिद्धांत ने 'इतिहास की हिचकिचाहट ' को दूर किया है और यह संबंध वैश्विक कल्याण के लिए काम कर रहा है। आगे पढ़े
अपहरण के खतरे से आगाह नहीं थी जूडिथ: एग्नेस
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अपह्रत भारतीय महिला सहायताकर्मी जूडिथ डिसूजा के परिवार वालों ने शुक्रवार को यहां उम्मीद जताई है कि जूडिथ की जल्द रिहाई के लिए भारत और अफगानिस्तान उचित कदम उठाएंगे। जूडिथ की बहन एग्नेस डिसूजा ने यहां मीडिया से कहा, "यह एक दूसरे देश में हुआ है। आगे पढ़े
सैंडर्स का दावा, कहा ट्रंप को नहीं बनने दूंगा अमेरिकी राष्ट्रपति
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी की कोशिश में जुटे बर्नी सैंडर्स ने रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका का राष्ट्रपति बनने से रोकने का संकल्प लिया है। आगे पढ़े
बिजनेस की खबरें
2020 तक हर किसी को मिलेगा रेल का कन्फर्म टिकट
भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की कोशिशों की तारीफ करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि 2020 तक सभी यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने लगेगा। इसके लिए रेलवे ने तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। आगे पढ़े
नोएडा में रिहायशी जमीन की दरों में वृद्धि, यमुना एक्सप्रेस वे पर टोल के बढ़े दाम
नोएडा बोर्ड की ओर से भूमि आबंटन दरों में वृद्धि के बाद नोएडा में घर खरीदना महंगा हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी बोर्ड ने यमुना एक्सप्रेस वे पर टोल की दरें बढ़ा दी हैं। जिसके बाद दिल्ली से आगरा जाना आपके लिए पहले से महंगा हो जाएगा। आगे पढ़े
हैदराबाद के पास फार्मा सिटी स्थापित करेगा तेलंगाना
तेलंगाना सरकार ने राज्य के रंगारेड्डी तथा महबूबनगर जिलों में 12,500 एकड़ भूमि पर फार्मा सिटी की स्थापना करने का आदेश दिया है। एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि तेलंगाना राज्य औद्योगिक संरचना निगम (टीएसआईआईसी) को इस परियोजना के कार्यान्वयन और क्रियान्वयन के तौर तरीकों पर विस्तृत परियोजना प्रस्ताव भेजना होगा। आगे पढ़े
एंटरटेनमेंट की खबरें
फिल्म रिव्यू: शानदार अभिनय, रहस्य और रोमांच से भरपूर है 'TE3N'
अमिताभ बच्चन, विद्या बालन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अभिनय से सजी फिल्म 'TE3N' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों में इसे देखने के लिए जिज्ञासा बढ़ गई थी। इस फिल्म में बेहतरीन स्टार कास्ट के साथ सस्पेंस देखने को भी मिलेगा साथ ही फिल्म दर्शकों को एंटरटेन भी करती है। आगे पढ़े
फिल्म रिव्यू 'दो लफ्जों की कहानी': कमजोर पटकथा पर शानदार अभिनय
दीपक तिजोरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘दो लफ्जों की कहानी ’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रणदीप हुड्डा और काजल अग्रवाल के अभिनय से सजी इस फिल्म से दीपक को काफी उम्मीदें थीं। लेकिन फिल्म की कहानी कमजार है, जब आप फिल्म देख रहे होते हैं तो ऐस लगता है कि आप कोई पुरानी फिल्म देख रहे हो। आगे पढ़े
खेल की खबरें
साइना और श्रीकांत आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में
भारतीय स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल ने थाईलैंड की प्रतिद्वंद्वी रतचानोक इंतानोन पर चुनौतीपूर्ण जीत दर्ज कर जबकि किदाम्बी श्रीकांत ने भी अच्छी लय जारी रखते हुए 750,000 डालर ईनामी राशि के आस्ट्रेलियन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की। आगे पढ़े
पेस का ओलंपिक सपना तोड़ने पर डटे बोपन्ना, नहीं बनाना चाहते ओलंपिक में जोड़ीदार
रोहन बोपन्ना ने लिएंडर पेस का ओलंपिक सपना तोड़ने की कोशिश करते हुए रियो ओलंपिक खेलों की पुरूष युगल स्पर्धा में अपने जोड़ीदार के रूप में आज साकेत मायनेनी को चुना लेकिन एआईटीए उनकी इस मांग को खारिज करने को तैयार है। आगे पढ़े
भारतीय मूल के रावल न्यूजीलैंड टेस्ट टीम में, सोढ़ी की वापसी
जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। ऑकलैंड के भारतीय मूल के बल्लेबाज जीत रावल को पहली बार टीम में जगह मिली है। वहीं, भारत में हुए टी-20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले लेग स्पिनर इश सोढ़ी की टीम में वापसी हुई है। आगे पढ़े