1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 11 जून दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

11 जून दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 11, 2016 08:14 pm IST,  Updated : Jun 11, 2016 08:22 pm IST

दिनभर की बड़ी खबरें

IndiaTV- India TV Hindi
IndiaTV

राष्ट्रीय खबरें

राजस्थान से BJP ने राज्य सभा की चारों सीटें जीती, उत्तराखंड में कांग्रेस

राजस्थान से राज्यसभा की चारों सीटे भाजपा ने जीत ली हैं। केन्द्रीय मंत्री वैकेया नायडू, भाजपा उम्मीदवारों के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, डुंगरपुर राजघराने के पूर्व सदस्य हर्षवर्धन सिंह और रिजर्व बैंक आफ इंडिया के सेवानिवृत प्रबंधक राम कुमार वर्मा चुनाव जीत गये है। आगे पढ़े

बिहार टॉपर्स घोटाले का मुख्य आरोपी बच्चा राय गिरफ्तार

बिहार में हुए टॉपर्स घोटाले मामले में विशुन राय कॉलेज के प्रधानाचार्य बच्चा राय को आज पुलिस ने वैशाली जिले से गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले कई दिनों से फरार चल रहे थे। आगे पढ़े

26/11 हमला: जल रहा था मुंबई और पाक में छुट्टियां मना रहे थे भारतीय अधिकारी !

मुंबई के 26/11 हमले के करीब 8 साल बाद इस मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मुंबई हमले के वक्त तत्कालीन गृह सचिव के नेतृत्व में एक टीम हमले के समय पाकिस्तान में ही मौजूद था। आगे पढ़े

विएना में भारत की NSG दावे का ज्यादातर देशों ने किया समर्थन

संवेदनशील परमाणु प्रौद्योगिकी तक पहुंच को नियंत्रित करने वाले परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) की सदस्यता के मुद्दे पर विएना में 48 देशों के इस समूह की बैठक में चीन ने भारत की दावेदारी का विरोध जारी रखा। आगे पढ़े

CBI प्रयोगशाला में JNU कार्यक्रम का मूल फुटेज असली पाया गया: पुलिस

पुलिस ने शनिवार को दावा किया कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के नौ फरवरी के विवादास्पद कार्यक्रम का मूल वीडियो फुटेज सीबीआई की फोरेंसिक प्रयोगशाला की जांच में असली पाया गया है। आगे पढ़े

अंतरराष्ट्रीय खबरें

सीरिया में दो बम धमाकों में 8 लोगों की मौत

दमिश्क के एक उपनगर में हुए दो बम विस्फोटों में कम से कम आठ लोग मारे गए। यह सीरिया की सबसे पवित्र शिया दरगाह है। एक आत्मघाती हमले और एक कार बम विस्फोट के चलते 13 अन्य लोग घायल हो गए। आगे पढ़े

जरदारी ने अमेरिका को पाकिस्तान के साथ संबंध सुधारने को कहा

हाल ही में बलूचिस्तान में एक ड्रोन हमले में अफगान तालिबान प्रमुख की हत्या हो गई थी। जिसके बाद पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने आतंकवाद के खात्मे के लिए अमेरिका को पाकिस्तान के साथ संबंध सुधारने और भरोसा करने को कहा। आगे पढ़े

बिजनेस की खबरें

हवाई टिकट कैंसिल कराने पर ज्‍यादा शुल्‍क नहीं ले पाएंगी कंपनियां, सरकार ने की ये 10 बड़ी घोषणाएं

हवाई सफर करने वालों के लिए सरकार की नई एविएशन पॉलिसी खुश करने वाली है। नई नीति के मुताबिक टिकट कैंसिल कराने पर पंद्रह दिनों के अंदर रिफंड मिलेगा साथ ही अगर एयरलाइन अचानक से फ्लाइट कैंसिल करती है तो उसे यात्रियों को 4 सौ फीसदी तक जुर्माना देना होगा। विमानन मंत्रालय ने इस नई नीति पर 15 जून तक सुझाव मांगे हैं। आगे पढ़े

पेट्रोल-डीजल के बढ़ सकते हैं और दाम, क्रूड की कीमत 60 डॉलर प्रति बैरल होने की संभावना

पेट्रोल-डीजल के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी हो सकती है। क्रूड यानी कि कच्चे तेल की कीमत अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में 52.50 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर हैं। यह क्रूड की कीमत का 8 महीने का उच्चतम स्तर है। आगे पढ़े

मानसून का लगेगा सटीक अनुमान, भारत 400 करोड़ रुपए में खरीदेगा सुपर कम्‍यूटर

दशकों तक सांख्‍यिकी कलाबाजी दिखाने के बाद अब भारत ने सटीक और सही मौसम अनुमान के लिए हाई-टेक टेक्‍नोलॉजी अपनाने की तैयारी की है। भारत में करोड़ों लोग (11.9 करोड़ लोग अकेले कृषि क्षेत्र में) मानसून वर्षा पर निर्भर हैं। भारत लगातार और गंभीर सूखे की समस्‍या से जूझ रहा है, ऐसे में मानसून का सही अनुमान आज की महत्‍वपूर्ण जरूरत बन गया है। आगे पढ़े

एंटरटेनमेंट की खबरें

संघर्ष से प्रेरित हनी सिंह, रिलीज़ करेंगे नया गाना

अपने गानों से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले रैप किंग हनी सिंह का नया गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है। इस गाने की प्रेरणा उन्हें जीवन के संघर्ष भरे दौर से मिली। बताया जाता है कि हनी सिंह जब 'बाइपोलर डिजॉर्डर' (अवसाद की एक अवस्था) से गुजर रहे थे तो उन्होंने कई कविताएं लिखी थी। आगे पढ़े

'उड़ता पंजाब' के समर्थन में आगे आईं स्वरा

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने शुक्रवार को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी को एक खुला खत लिखते हुए निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म 'उड़ता पंजाब' का समर्थन किया है। आगे पढ़े

खेल की खबरें

मेसी ने अपनी टीम और फैंस को Thanks कहा

चोट से उबरने के बाद कोपा अमेरिका के 100वें संस्करण में पनामा के खिलाफ हैट्रिक लगाने वाले अर्जेटीना के स्टार फुटबाल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने प्रशंसकों और टीम के समर्थन के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है। आगे पढ़े

ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में सुन यू से भिड़ेंगी सायना

लंदन ओलम्पिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने यहां शनिवार को 7.5 लाख डॉलर के इनामी ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज टूर्नामेंट के फाइनल में कदम रख लिया है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सायना और चीन की सुन यू के बीच रविवार को खेला जाएगा। आगे पढ़े

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत