1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 12 साल में तीन बार मिला ट्रिपल तलाक, अब चौथी बार का सता रहा डर

12 साल में तीन बार मिला ट्रिपल तलाक, अब चौथी बार का सता रहा डर

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 03, 2017 12:56 pm IST,  Updated : May 03, 2017 12:56 pm IST

देश भर में ट्रिपल तलाक के मसले पर जारी बहस के बीच बरेली की रहने वाली तारा खान (35) की दुखद कहानी सामने आई है। अंग्रेजी अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के मुताबिक तारा खान का 12 साल में तीन बार तलाक हो चुका है।

Triple Talaq- India TV Hindi
Triple Talaq

नई दिल्ली: देश भर में ट्रिपल तलाक के मसले पर जारी बहस के बीच बरेली की रहने वाली तारा खान (35) की दुखद कहानी सामने आई है। अंग्रेजी अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के मुताबिक तारा खान का 12 साल में तीन बार तलाक हो चुका है। अब तारा की चौथी शादी भी टूटने के कगार पर है। (जब टिफिन लेकर कैबिनेट की बैठक में पहुंचे सभी मंत्री तो मुख्यमंत्री ने....)

पीड़िता तारा कहती हैं, 'बीते 12 साल मेरे लिए किसी बुरे सपने की तरह रहे। अगर ऐसा फिर होता है तो मेरे लिए कोई जगह नहीं बचेगी।' तारा पढ़ी-लिखी नहीं हैं, उनकी पहली शादी बरेली के जाहिद खान नाम के शख्स से हुई थी। शादी के 7 साल गुजर जाने पर उनकी कोई संतान नहीं हुई, जिसकी वजह से उनके शौहर ने दूसरी शादी कर ली और उन्हें तलाक दे दिया।

उसके बाद वह अपने मायके में रिश्‍तेदारों के घर रहने लगी। परिजनों ने उसकी दूसरी शादी पप्‍पू खान नाम के शख्‍स से करा दी। तारा के मुताबिक पप्‍पू अक्‍सर उसकी पिटाई करता था। आखिरकार जब उसने एक दिन विरोध किया तो उसने भी ट्रिपल तलाक दे दिया। उसके बाद एक बार फिर वह अपने मामा के घर आकर रहने लगी।

चाचा और परिजनों ने उससे कहा कि वह इतनी लंबी जिंदगी अकेली कैसे गुजारेगी और उससे फिर शादी करने का आग्रह किया। नतीजतन उसकी तीसरी शादी सोनू नामक शख्‍स के साथ कर दी गई। लेकिन इस शादी से भी उसको कष्‍ट ही मिला। वह भी उसकी पिटाई करता था और उसका नतीजा यह हुआ कि महज चार महीने के भीतर ही उसको ट्रिपल तलाक दे दिया गया। उसके बाद तारा ने तय कर लिया था कि वह अब अकेले ही बसर करेगी लेकिन रिश्‍तेदारों ने जिद कर चौथी शादी शमशाद उर्फ नन्‍हे से करा दी। शमशाद से भी उसके रिश्‍तों में तल्‍खी उभर आई है।

तारा कहती हैं, ‘मेरे 5 भाई मानते हैं कि मैं परिवार की बदनामी का कारण बनी और अब वे मुझे अपने पास नहीं रखना चाहते। मैं नहीं चाहती कि यह शादी खत्म हो, चाहे जो हो जाए। लेकिन शमशाद भी मेरे पूर्व शौहरों की तरह हैं, मुस्लिम महिला कहां जाए? बीते 12 सालों में मैंने बहुत दुख झेले हैं, अब और नहीं लड़ सकती।'

तारा और शमशाद की बरेली के 'परिवार काउंसलिंग सेंटर' में काउंसलिंग चल रही है। परिवार काउंसलिंग सेंटर में काउंसलर खलिल कादरी ने कहा, 'हम शमशाद और तारा को एक करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और उनका तलाक नहीं होने देंगे।'

ये भी पढ़ें: ये हैं भारत की महिला राजनेता जो अपने ग्लैमरस लुक के लिये भी हैं मशहूर

भाजपा के पूर्व मंत्री की बेटी ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, 12 लाख हैं चाहने वाले

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत