श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में दो अलग-अलग मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर के शीर्ष कमांडर अबु बकर समेत दो आतंकियों को ढेर कर दिया। उत्तर कश्मीर के बारामूल जिले के सोपोर में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने अबु बकर को मार गिराया।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
बकर घाटी में लश्कर का शीर्ष कमांडर था। वह बोमई इलाके में एक घर में छिपा हुआ था। बकर 2009 से घाटी में सक्रिय था। सुरक्षाबलों ने उसपर 10 लाख का इनाम घोषित कर रखा था।
उधर अनंतनाग में भी सुरक्षाबलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई जिसमें एक आतंकवादी मारा गया। मारे गए आतंकवादी का नाम बासित अहमद डार है और वह हाल ही में हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ था।