1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर, सैन्य अधिकारी घायल

जम्मू-कश्मीर: मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर, सैन्य अधिकारी घायल

 Written By: IANS
 Published : Mar 09, 2017 09:11 pm IST,  Updated : Mar 09, 2017 09:11 pm IST

जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपुरा जिले में गुरुवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में सेना का एक अधिकारी भी घायल हुआ है।

Encounter- India TV Hindi
Encounter Image Source : PTI

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपुरा जिले में गुरुवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में सेना का एक अधिकारी भी घायल हुआ है।

देश-विदेश की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमें बांदीपुरा कस्बे में एक आतंकवादी के वाहन में घूमने की सूचना मिली, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने बांदीपुरा पुलिस थाने के बाहर के जांच चौकी स्थापित की। वाहनों की जांच-पड़ताल के दौरान आतंकवादी ने अपने वाहन के अंदर बैठे-बैठे सुरक्षा कर्मियों पर गोलीबारी कर दी, जिसकी चपेट में आने से सेना के एक मेजर घायल हो गए।"

पुलिस अधिकारी ने बताया, "सुरक्षा बलों की ओर से की गई जवाबी गोलीबारी में आतंकवादी की मौत हो गई। अतंकवादी की पहचान हिजबुल मुजाहिदीन के सदस्य मुश्ताक पीर के रूप में की गई है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत