1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु: जल्लीकट्टू समर्थकों की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन

तमिलनाडु: जल्लीकट्टू समर्थकों की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन

 Written By: IANS
 Published : Jan 17, 2017 12:47 pm IST,  Updated : Jan 17, 2017 12:47 pm IST

चेन्नई: तमिलनाडु में जल्लीकट्टू के समर्थन में प्रदर्शन करने वालों की गिरफ्तारियों के खिलाफ मंगलवार को सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। जल्लीकट्टू के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय के प्रतिबंध के खिलाफ सोमवार को मदुरै जिले

Jallikattu- India TV Hindi
Jallikattu

चेन्नई: तमिलनाडु में जल्लीकट्टू के समर्थन में प्रदर्शन करने वालों की गिरफ्तारियों के खिलाफ मंगलवार को सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। जल्लीकट्टू के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय के प्रतिबंध के खिलाफ सोमवार को मदुरै जिले के अलांगनाल्लुर में हजारों युवकों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन रातभर जारी रहा, जिस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने जल्लीकट्टू का आयोजन करने के लिए मशहूर इस कस्बे एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों ने नजदीकी विवाह सभागारों में नजरबंद कर दिया।

इन गिरफ्तारियों से गुस्साए ग्रामीण अलंगनाल्लुर में सड़कों पर उतर आए। सर्वोच्च न्यायालय ने तमिलनाडु में जल्लीकट्टू के आयोजन पर मई 2014 में रोक लगा दी थी।

शीर्ष न्यायालय ने अपने आदेश में यह भी कहा था कि बैल को जल्लीकट्टू में प्रदर्शन करने वाले जानवर के रूप में या तमिलनाडु, महाराष्ट्र या देश में कहीं भी बैलों की दौड़ में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

प्रतिबंध के बाद से ही लोग केंद्र सरकार से जल्लीकट्टू के आयोजन के लिए जरूरी कानूनी कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत