1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में रात का तापमान शून्य से नीचे

कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में रात का तापमान शून्य से नीचे

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 13, 2016 01:34 pm IST,  Updated : Dec 13, 2016 01:34 pm IST

श्रीनगर: कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में रात में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया और पूरी घाटी में घना कोहरा छाया रहा। इस बीच मौसम विभाग ने राज्य में मुख्य रूप से शुष्क मौसम

Kashmir- India TV Hindi
Kashmir

श्रीनगर: कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में रात में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया और पूरी घाटी में घना कोहरा छाया रहा। इस बीच मौसम विभाग ने राज्य में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने ओर तापमान के और नीचे गिरने का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि श्रीनगर समेत घाटी के कई हिस्सों में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा जिसकी वजह से दृश्यता कम रही और वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

शहर में शनिवार को बारिश होने के बाद पिछले दो दिनों से आसमान साफ है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर में पिछले रात की तुलना में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां का तापमान शून्य से 10.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। राज्य में लेह सबसे ठंडा स्थान रहा। करगिल शहर का तापमान से संबंधित आंकड़ा उपलब्ध नहीं था। गुलमर्ग स्की-रिसॉर्ट समेत कश्मीर में उंचाई पर स्थित स्थानों पर कल ताजा बर्फबारी हुई।

अधिकारी ने बताया कि बर्फबारी की वजह से रिसॉर्ट में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। घाटी में पहलगाम सबसे ठंडा स्थान रहा। अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे और काजीगुंड में शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत