1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जानें, अगले हफ्ते दिल्ली में कहर बरपाएगी या राहत देगी गर्मी!

जानें, अगले हफ्ते दिल्ली में कहर बरपाएगी या राहत देगी गर्मी!

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 02, 2017 04:17 pm IST,  Updated : Apr 02, 2017 04:18 pm IST

नई दिल्ली: भारत के तमाम हिस्सों में गर्मी और लू का कहर जारी है। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम इलाके भयंकर गर्मी झेल रहे हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आने

Representational Image | PTI Photo- India TV Hindi
Representational Image | PTI Photo

नई दिल्ली: भारत के तमाम हिस्सों में गर्मी और लू का कहर जारी है। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम इलाके भयंकर गर्मी झेल रहे हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आने वाले सप्ताह में दिल्लीवालों को गर्मी से राहत मिलने वाली है या नहीं। आइए, हम आपको बताते हैं।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सोमवार की बात करें तो दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सोमवार को दिन के अधिकांश समय सूरज की रोशनी धरती पर पड़ती रहेगी। कमोबेश यही स्थिति मंगलवार को भी होगी जब अधिकतम और न्यूनतम तापमान सोमवार के ही बराबर होगा। मंगलवार को भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

शुक्रवार को तापमान में थोड़ी गिरावट रहेगी और इस दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। शनिवार और रविवार को भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस तरह देखा जाए तो शुक्रवार सो दिल्ली के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि इसके बाद तापमान तेजी से बढ़ सकता है और 16 अप्रैल तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत