लखनऊ: यूपी के लखनऊ में लिफ्ट में फंसने से एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। एक अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल पर चार साल का बच्चा खेलते खेलते लिफ्ट में घुस गया लेकिन अचानक लिफ्ट के चलने से बच्चा हादसे का शिकार हो गया।
दिलदहलाने वाला ये हादसा लखनऊ में हजरतगंज के राज अपार्टमेंट में हुआ। इस बिल्डिंग की चौथी फ्लोर के 401 नंबर के फ्लैट में सुमित कुमार रहते हैं। शनिवार रात 9 बजे के करीब सुमित कुमार का चार साल का बेटा अर्नव फ्लैट के बाहर इसी गैलरी में खेल रहा था और खेलते खेलते वो लिफ्ट में चला गया। लोगों के मुताबिक ऐसा लगता है कि अर्नव लिफ्ट का चैनल खींच रहा था तभी लिफ्ट का दरवाज़ा बंद हो गया और लिफ्ट उपर की तरफ चलने लगी।
जिसकी वजह से अर्नव लिफ्ट और दीवार के बीच में फंस गया। हालात ऐसे थे कि पांचवीं और चौथी मंज़िल के बीच अर्नव ऐसे फंसा था कि उसका शरीर का निचला हिस्सा लिफ्ट की छत के पास लटकता दिखाई दे रहा था।
अर्नव की आवाज सुनकर पूरी बिल्डिंग में हड़कंप मच गया। लिफ्ट के आस-पास अर्नव के परिवार वाले और आस पास के लोग उसने बचाने में कोशिश में जुटे थे लेकिन अर्नव लिफ्ट के इस हिस्से में ऐसे फंसा था कि उसे निकालना आसान नहीं था। फायर ब्रिगेड़ ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद लिफ्ट के इस हिस्से को काटा जिसके बाद अर्नव को निकाला जा सका लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी खून से लथपथ अर्नव दम तोड़ चुका था।
देखिए वीडियो-