1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महिला से रेप और ब्लैकमेल करने के आरोप में मौलाना गिरफ्तार

महिला से रेप और ब्लैकमेल करने के आरोप में मौलाना गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 26, 2017 03:56 pm IST,  Updated : Mar 26, 2017 03:56 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक मौलाना पर महिला से रेप एवं वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है।

Representational image | PTI- India TV Hindi
Representational image | PTI

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक मौलाना पर महिला से रेप एवं वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है। खबरों के मुताबिक, मौलाना ने चावला गांव की0 एक महिला से बलात्कार कर उसका वीडियो बनाया और बाद में उसे ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस ने मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

क्षेत्राधिकारी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, ‘मौलाना हफीज असलम ने वर्ष 2013 में उसके साथ यौन संबंध बनाए और उसका अश्लील वीडियो बना लिया।’ सिंह ने कहा कि महिला की बाद में किसी और व्यक्ति से शादी हो गई लेकिन आरोपी वीडियो उसके पति को भेजने की धमकी देकर उसपर यौन संबंध बनाने का दबाव बनाता था। 

मौलाना ने 3 दिन पहले वीडियो पीडि़ता के पति को भेज दिया जिसके बाद उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत