1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू एवं कश्मीर में सेना की कार्रवाई में आतंकवादी ढेर

जम्मू एवं कश्मीर में सेना की कार्रवाई में आतंकवादी ढेर

 Written By: IANS
 Published : Jan 10, 2017 10:50 am IST,  Updated : Jan 10, 2017 10:50 am IST

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को सुरक्षाबलों की कार्रवाई में एक आतंकवादी ढेर हो गया। कार्रवाई में सेना का एक जवान भी घायल हुआ है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "सुरक्षा बलों ने कश्मीर

Kashmir Encounter- India TV Hindi
Kashmir Encounter

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को सुरक्षाबलों की कार्रवाई में एक आतंकवादी ढेर हो गया। कार्रवाई में सेना का एक जवान भी घायल हुआ है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "सुरक्षा बलों ने कश्मीर के बांदीपुरा जिले के हाजिन इलाके में स्थित पारे मोहल्ले में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद मंगलवार सुबह इलाके को घेर लिया।"

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबल जब इलाके में घेराबंदी बढ़ा रहे थे, तब आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई।

उन्होंने कहा, "इस कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया और एक जवान घायल हो गया।"

गोलीबारी रुक गई है, लेकिन इलाके में खोजबीन जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत