1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. त्रिपुरा: गरीबी से तंग आकर मां ने 200 रुपये में बेटे को बेचा

त्रिपुरा: गरीबी से तंग आकर मां ने 200 रुपये में बेटे को बेचा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 05, 2017 11:51 pm IST,  Updated : May 05, 2017 11:51 pm IST

गरीबी से तंग आकर एक महिला ने अपने दो साल के बेटे को महज 200 रुपये में बेच दिया। त्रिपुरा के ढलाई जिले में यह घटना सामने आई है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

mother- India TV Hindi
mother

अगरतला: गरीबी से तंग आकर एक महिला ने अपने दो साल के बेटे को महज 200 रुपये में बेच दिया। त्रिपुरा के ढलाई जिले में यह घटना सामने आई है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। (ISRO ने रचा इतिहास, साउथ एशिया सैटेलाइट GSAT-9 लॉन्च)

जानकारी के मुताबिक ढलाई जिले के जनजातिय बहुल गंधशेरा सब के उल्तचेरा गांव में रुनबती रियांग नाम की महिला द्वारा 200 रुपए में अपने बच्चे को बेचे जाने का मामला सामने आया है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि यह मामला गरीबी से जुड़ा है या नहीं। 

सूत्रों के मुताबिक महिला रुनबती रियांग ने अपने बेटे सुनिजय को 13 अप्रैल को लखिपुर में मकुंभिरपरा के धन्साई रियांग को 200 रुपए में बेचा था। वहीं बच्चे के पिता खंजय रियांग का कहना है कि ये सही है कि हमारा परिवार काफी गरीब है लेकिन मैं अपनी पत्नी की इस हरकत से दुखी हूं। रियांग का कहना है कि उसकी पत्नी ने बगैर उसे बताए बेटे को एक बेऔलाद दंपति को बेच दिया। रियांग का कहना है कि उसे उसकी औलाद वापस चाहिए लेकिन उसके पास इतने पैसे नहीं है कि वह अपने बेटे को वापस ले सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत