1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अब जवान यज्ञ प्रताप सिंह का आया वीडियो, कपड़े धुलवाना, बूट पॉलिश करवाने के आरोप

अब जवान यज्ञ प्रताप सिंह का आया वीडियो, कपड़े धुलवाना, बूट पॉलिश करवाने के आरोप

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 13, 2017 10:08 am IST,  Updated : Jan 13, 2017 04:19 pm IST

नई दिल्ली: अर्धसैनिक बलों में लगता है अब एक के बाद एक जवान शिकायतों का पिटारा खोल रहे हैं। बड़े अफसरों की मनमानी और खराब सुविधाओं को लेकर पिछले कुछ दिनों में बीएसएफ और सीआरपीएफ

jawan viral video- India TV Hindi
jawan viral video

नई दिल्ली: अर्धसैनिक बलों में लगता है अब एक के बाद एक जवान शिकायतों का पिटारा खोल रहे हैं। बड़े अफसरों की मनमानी और खराब सुविधाओं को लेकर पिछले कुछ दिनों में बीएसएफ और सीआरपीएफ के जवानों की शिकायत के बाद अब सेना का एक जवान भी सामने आया है। वीडियो में लांस नायक यज्ञ प्रताप ने अपने बड़े अफसरों पर खुद को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

देहरादून में तैनात यज्ञ प्रताप सिंह ने बताया कि उसने पिछले साल 15 जून को अधिकारियों द्वारा जवानों के शोषण को लेकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को एक चिट्ठी लिखी थी। बाद में जब यह बात सेना के अधिकारियों को पता चली तो उसको काफी डांटा-फटकारा गया। अब उसे डर है कि उसका कोर्ट मार्शल हो सकता है।

यज्ञ प्रताप के मुताबिक सेना में कई जगहों पर  सैनिकों से कपड़े धुलवाना, बूट पॉलिश करवाना, कुत्ते घुमवाना जैसे काम करवाए जाते हैं। सेना के इस जवान से सीधे प्रधानमंत्री से अपील की है कि वे इस मामले में दखल दें क्योंकि उसने चट्ठी लिखकर कोई गलत काम नहीं किया है।

 
इस बीच सेना की ओर से इस वीडियो पर जवाब आ गया है। सेना ने एक बयान जारी कर कहा है कि इतनी बड़ी फौज में किसी एक सैनिक की ऐसी शिकायत को हम ऐसे ही खारिज नहीं कर सकते। सेना में ऐसी शिकायतों के निबटारे का एक सिस्टम है और उसी के तहत इस जवान की शिकायत को भी देखा जा रहा है।

इससे पहले सीआरपीएफ के जवान जीत सिंह का वीडियो सामने आया था। इसमें जवान ने प्रधानमंत्री से गुजारिश की है कि पैरामिलिट्री फोर्सेज के जवानों को भी वे सारी सुविधाएं मिलनी चाहिए जो सेना के जवानों को मिलती हैं। इनका दर्द है जब इनके भी जवान सरहद पर गोली खाते है देश के भीतर आंतकवादियों और माओवादियों से लड़ते हैं तो फिर सुविधाओं के मामले में उनके साथ भेदभाव क्यों किया जाता है।

जम्मू-कश्मीर में तैनात बीएसएफ के जवान तेज बहादुर यादव का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में बीएसएफ जवान दावा कर रहा है कि वह सीमा पर मुश्किल हालात में ड्यूटी कर रहा है। तेज बहादुर यादव, बीएसएफ की 29वीं बटालियन का सदस्‍य है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत