1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नोएडा: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार

नोएडा: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 25, 2018 11:04 am IST,  Updated : Jun 25, 2018 11:04 am IST

सोमवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के सेक्टर 15 इलाके में पुलिस और आरोपियों के बीच एनकाउंटर में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी के तीन आरोपी भागने में कामयाब रहे।

Noida Police nab 3 criminals after high-speed chase and...- India TV Hindi
Noida Police nab 3 criminals after high-speed chase and encounter near Sec 15

नोयडा: सोमवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के सेक्टर 15 इलाके में पुलिस और आरोपियों के बीच एनकाउंटर में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी के तीन आरोपी भागने में कामयाब रहे। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी घायल हो गया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है। (मुम्बई: इमारत में आग लगने से एक की मौत )

पुलिस को बदमाशों के पास से एक बंदूक बरामद हुई है। बताया ज रहा है कि सभी बदमाश दिल्ली के कोटला इलाके के रहने वाले हैं। मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान भरत के रूप में हुई है जबकि पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की पहचान संदीप और राजू के रूप में हुई।

सूत्रों के मुलाबिक यह आरोपी हाल ही में सेक्टर 20 के बिजली विभाग में हुई चोरी की घटना में भी शामिल थे। चोरी करने से पहले उन्होंने गार्ड को बांध दिया और बाद में उसकी बंदूक लेकर भाग गए। पुलिस को पकड़े गए आरोपियों के पास से एक बंदूक और एक पिस्तौल बरामद हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत