1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मप्र की 122 जेलों में इलेक्ट्रिक बाड़ा लगाने पर विचार: जेल महानिदेशक

मप्र की 122 जेलों में इलेक्ट्रिक बाड़ा लगाने पर विचार: जेल महानिदेशक

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 06, 2016 08:23 pm IST,  Updated : Nov 06, 2016 08:23 pm IST

भोपाल: माओवाद से त्रस्त पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ की तर्ज पर मध्यप्रदेश सरकार भोपाल केन्द्रीय कारागार सहित अपनी 122 जेलों के चारों ओर इलेक्ट्रिक बाड़ा लगाने के बारे में गंभीरता से विचार कर रही है। हाल

jail- India TV Hindi
jail

भोपाल: माओवाद से त्रस्त पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ की तर्ज पर मध्यप्रदेश सरकार भोपाल केन्द्रीय कारागार सहित अपनी 122 जेलों के चारों ओर इलेक्ट्रिक बाड़ा लगाने के बारे में गंभीरता से विचार कर रही है। हाल में केन्द्रीय कारागार से सिमी के आठ सदस्यों के फरार होने की घटना की पृष्ठभूमि में यह फैसला लिया गया है।

मध्यप्रदेश जेल महानिदेशक (डीजी) संजय चौधरी ने आज बताया, भोपाल कारागार से कैदियों के फरार होने की घटना के मद्देनजर एक आला अधिकार पहले ही इलेक्ट्रिक बाड़ा का अध्ययन करने छत्तीसगढ़ रवाना हो चुके हैं। हम पड़ोसी राज्य के मॉडल को अपनाने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

गौरतलब है कि भोपाल केन्द्रीय कारागार से 30-31 अक्टूबर की दरमियानी रात सिमी के 8 विचाराधीन कैदी जेल के एक सिपाही की गला रेतकर हत्या करने के बाद फरार हो गये थे। हालांकि घटना के कुछ घंटे के भीतर भोपाल पुलिस ने शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूर मणिखेड़ा पठार के पास कथित मुठभेड़ में उन्हें मार गिराया था।

विपक्षी दलों और पीड़ितों के परिजनों ने इस मुठभेड़ में पुलिस की भूमिका पर तमाम सवाल खड़े किए हैं। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश जेलों की सुरक्षा ऑडिट चल रही है और इसी के बाद जेलों में सुरक्षा को बढ़ाने के उपाय किए जाएंगे।

जब उनसे मध्यप्रदेश सरकार द्वारा समूचे राज्य के जेलों में ऊंची-ऊंची चारदीवारी बनाए जाने के कदम के बारे पूछा गया, तो चौधरी ने कहा कि ये सभी चीजें जेल की सुरक्षा ऑडिट रिपोर्ट पर विचार करने के बाद ही किया जाएगा। वर्तमान में जेलों की सुरक्षा ऑडिट रिपोर्ट चल रही है। उन्होंने बताया, हम जेलों की सुरक्षा को एक-एक करके नहीं बढ़ाएंगे, बल्कि जेलों की सुरक्षा ऑडिट रिपोर्ट आने के बाद सभी जेलों की सुरक्षा को एक साथ बढ़ाया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत