मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की जिलाधिकारी बी चन्द्रकला ने आज कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन में वीवीपीएटी वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रायल मशीन का डेमो प्रस्तुत किया। इसके जरिये मतदाता अब मतदान के समय सबूत भी देख सकेगा।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
चंद्रकला ने बताया कि वीवीपीएटी मशीन में मतदाता को अपने पसन्दीदा उम्मीदार को वोट के लिये बटन दबाने पर मशीन के स्क्रीन पर सात सेकण्ड तक उसका क्रमांक, नाम, व चुनाव चिन्ह प्रदर्शित होगा, जिसको वह स्वंय गोपनीय रूप से देखकर संतुष्टि प्राप्त कर सकेगा और इससे निर्वाचन की पारदर्शिता पर उसका विश्वास प्रगाढ होगा।
उन्होंने बताया कि इस मशीन में प्रयोग होने वाले पेपर रोल पांच वर्ष तक चलेगा तथा इसमें 1500 मतदाताओं के डाटा स्टोर की क्षमता होगी।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के अथक प्रयासों एवं खोज के बाद मतदाताओं के विश्वास एवं मतदान की पारदर्शिता और अधिक बढाने के उद्देश्य से वीवीपीएटी मशीन का विकास किया गया है।