1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘दंगल’ के सीन में राष्ट्रगान के दौरान खड़े न होने पर बुजुर्ग की पिटाई

‘दंगल’ के सीन में राष्ट्रगान के दौरान खड़े न होने पर बुजुर्ग की पिटाई

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 23, 2017 04:21 pm IST,  Updated : Jan 23, 2017 04:24 pm IST

मुंबई: सिनेमाघर में फिल्म के प्रदर्शन दौरान यहां राष्ट्रगान बजने के दौरान खड़े न होने पर 59 साल के एक शख्स की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। (देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए

cinema hall- India TV Hindi
cinema hall

मुंबई: सिनेमाघर में फिल्म के प्रदर्शन दौरान यहां राष्ट्रगान बजने के दौरान खड़े न होने पर 59 साल के एक शख्स की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

पुलिस ने कहा कि ये घटना बुधवार शाम उपनगरीय गोरेगांव इलाके में एक सिनेमाघर में हुई। अमलराज दासन नाम के शख्स फिल्म दंगल देखने थियेटर गए थे। इस दौरान फिल्म के एक दृश्य में राष्ट्रगान बजने पर खड़े न होने पर एक शख्स ने उनके चेहरे पर घूंसा मार दिया।

फिल्म के इस दृश्य के दौरान महावीर फोगाट आमिर खान का किरदार की बेटी के स्वर्ण जीतने पर राष्ट्रगान बजाया जा रहा था। आरोपी की पहचान शिरीष मधुकर के तौर पर की गई। पुलिस के मुताबिक मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत