1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में सुहावना मौसम, कोहरे के कारण 70 ट्रेनों के परिचालन में देरी

दिल्ली में सुहावना मौसम, कोहरे के कारण 70 ट्रेनों के परिचालन में देरी

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 06, 2017 11:48 am IST,  Updated : Jan 06, 2017 11:48 am IST

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह के दौरान मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि

Delhi Weather- India TV Hindi
Delhi Weather

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह के दौरान मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पालम और सफदरजंग में दृश्यता का स्तर 700 से 800 मीटर के बीच दर्ज किया गया। रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोहरे के कारण 70 ट्रेन कई घंटे की देरी से चल रही हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में आर्द्रता का स्तर 95 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम वैग्यानिक ने आज शाम या देर रात हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। कल का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 10.4 जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत