1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी ने शिवाजी स्मारक का शिलान्यास किया, उद्धव भी थे मौके पर मौजूद

PM मोदी ने शिवाजी स्मारक का शिलान्यास किया, उद्धव भी थे मौके पर मौजूद

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 24, 2016 05:54 pm IST,  Updated : Dec 24, 2016 05:54 pm IST

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुंबई के तट के पास 3600 करोड़ रूपए में तैयार होने वाले शिवाजी महाराज स्मारक का शिलान्यास किया। भव्य स्मारक के लिए यह कार्यक्रम नगर निकाय चुनावों के कुछ

Narendra Modi-Shivaji- India TV Hindi
Narendra Modi-Shivaji

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुंबई के तट के पास 3600 करोड़ रूपए में तैयार होने वाले शिवाजी महाराज स्मारक का शिलान्यास किया। भव्य स्मारक के लिए यह कार्यक्रम नगर निकाय चुनावों के कुछ महीने पहले ऐसे समय आयोजित हुआ जब 17वीं सदी के महान शासक की विरासत पर दावा करने के लिए राजनीतिक दलों के बीच संघर्ष जारी है।

मोदी दक्षिणी मुंबई में गिरगाम चौपाटी बीच से होवरक्राफ्ट से स्मारक स्थल तक गए जो तट से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है। उनके साथ राज्यपाल विद्यासागर राव, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी थे। प्रधानमंत्री ने अरब सागर में भव्य स्मारक के निर्माण की सांकेतिक शुरूआत करते हुए विशिष्ट स्थल पर जलपूजन किया। राज्य सरकार के अनुसार यह स्मारक दुनिया में अपनी तरह का ऐसा सबसे उंचा ढांचा होगा। होवरक्राफ्ट पर शिवाजी के वंशज उदयनराजे भोसले और संभाजी राजे भी थे। ये दोनों सांसद हैं।

कार्यक्रम के पहले, फडणवीस ने मोदी को एक कलश सौंपा जिसमें महाराष्ट्र के सभी जिलों से एकत्र की गयी मिट्टी और नदियों का जल था। होवरक्राफ्ट जब स्मारक स्थल पर पहुंचा तो मोदी ने सागर में कलश को विसर्जित किया। समोराह के दौरान मोदी को ठाकरे के साथ बातचीत करते देखा गया। ठाकरे की पार्टी गठबंधन में शामिल होने के बाद भी भाजपा नीत राजग सरकार के विभिन्न फैसलों की मुखर आलोचक रही है। इन फैसलों में नोटबंदी भी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत