नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस समारोह की समाप्ति के बाद भीड़ का अभिवादन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजपथ पर अचानक चहलकदमी करने के उनके फैसले से उनके सुरक्षाकर्मियों के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगीं। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी तथा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राजकुमार व परेड के मुख्य अतिथि मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के समारोह स्थल से रवाना होने के तुरंत बाद राजपथ के दोनों ओर बैठे लोगों का मोदी ने अभिवादन किया।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
मोदी पहले उन लोगों के पास पहुंचे जो सलामी मंच के सामने बैठे थे और उसके बाद दूसरी तरफ बैठे लोगों तक पहुंचने के लिए उन्होंने सड़क पार किया। इस दौरान चिंतित सुरक्षाकर्मी मोदी के साथ रहे और उनके चारों तरफ सुरक्षा घेरा बनाए रखा।