1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 3 की मौत

कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 3 की मौत

 Written By: IANS
 Published : Mar 09, 2017 02:22 pm IST,  Updated : Mar 09, 2017 02:22 pm IST

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गुरुवार को मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए जबकि एक नागरिक की भी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि नागिरक

pulwama-encounter- India TV Hindi
pulwama-encounter

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गुरुवार को मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए जबकि एक नागरिक की भी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि नागिरक की पहचान आमिर वानी के रूप में की गई है। इसकी गर्दन पर गोली लगी थी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि नागरिक को प्रदर्शनों के दौरान गोली लगी या फिर मुठभेड़ के दौरान गोली उसे जा लगी।

सुरक्षाबलों ने पडगामपुरा गांव में आतंकवादियों की सूचना मिलने के बाद जैसे ही गांव को चारों ओर से घेरा, गोलीबारी शुरू हो गई। मुठभेड़ की खबर के बाद बनिहाल-बारामूला रेल सेवा को दिनभर के लिए रोक दिया गया क्योंकि इसका रेलवे ट्रैक पडगामपुरा गांव के पास से होकर गुजरता है।

गौरतलब है कि शनिवार को पुलवामा जिले के त्राल में सुरक्षाबलों को कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। जिस पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, सीआरपीएफ और सेना ने इलाके को घेर लिया। इसी दौरान आतंकियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी थी।

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में सेना के जवानों ने 2 आतंकियों को मार गिराया था। मारे गए आतंकियों में से एक आतंकी पाकिस्तानी था। हालांकि, मुठभेड़ के दौरान जम्मू कश्मीर का एक जवान शहीद हो गया। इसके साथ ही सेना के एक मेजर समेत केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स का एक जवान और जम्मू कश्मीर पुलिस का एक जवान भी घायल हो गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत