1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. UP में हो सकती है बूंदाबांदी, बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

UP में हो सकती है बूंदाबांदी, बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

 Written By: IANS
 Published : Jan 02, 2017 10:14 am IST,  Updated : Jan 02, 2017 10:14 am IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व उसके आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और बूंदाबांदी होने की संभावना है।

rain in uttar pradesh to increase cold - India TV Hindi
rain in uttar pradesh to increase cold

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व उसके आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों के भीतर कोहरे का असर और बढ़ेगा तथा ठंड में इजाफा होगा।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, "पश्चिमी विक्षोभ इस समय पाकिस्तानी इलाके में सक्रिय है। कश्मीर और जम्मू क्षेत्र में इसका प्रभाव 3 जनवरी के आसपास पड़ने की संभावना है। ऐसी स्थिति में दिल्ली, पंजाब, छत्तीसगढ़, हरियाणा, बिहार, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कोहरे में इजाफा होगा।"

उन्होंने बताया कि राजस्थान व उसके आसपास के इलाके में चक्रवाती स्थिति पैदा हो रही है। इसके कारण हिमालय के तराई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में बर्फ पड़ने की वजह से तीन से 10 जनवरी के बीच सर्दी और ज्यादा बढ़ेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत