1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: जानलेवा हमले के आरोप में विधायक के बेटे गिरफ्तार

बिहार: जानलेवा हमले के आरोप में विधायक के बेटे गिरफ्तार

 Written By: IANS
 Published : Sep 17, 2016 02:27 pm IST,  Updated : Sep 17, 2016 02:27 pm IST

बिहार में औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुई मारपीट और छुरेबाजी की घटना में ओबरा के विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा के बेटे और अंकोरहा पंचायत के मुखिया कुणाल प्रताप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

bihar- India TV Hindi
bihar

औरंगाबाद: बिहार में औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुई मारपीट और छुरेबाजी की घटना में ओबरा के विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा के बेटे और अंकोरहा पंचायत के मुखिया कुणाल प्रताप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि पुरानी रंजिश के कारण विधायक के मुखिया बेटे ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, भगवान बिगहा गांव निवासी कुणाल प्रताप का अपने ही गांव के पिंटू कुमार से विवाद चल रहा था। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे नीमा पेट्रोल पंप के समीप कुणाल और पिंटू के बीच झड़प हुई।

आरोप है कि कुणाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिंटू कुमार की पिटाई की और उस पर चाकू से हमला किया। इस घटना में पिंटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है।

दाउदनगर के थाना प्रभारी रविप्रताप ने शनिवार को बताया कि पिंटू को घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि पिंटू के बयान पर दाउदनगर थाने में जानलेवा हमला करने की एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा विधायक के बेटे कुणाल प्रताप को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

इस मामले में कुणाल के पिता तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक वीरेंद्र सिन्हा का कहना है कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत