1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सॉफ्टवेयर इंजीनियर का कई टुकड़ों में कटा हुआ शव बरामद..

सॉफ्टवेयर इंजीनियर का कई टुकड़ों में कटा हुआ शव बरामद..

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 11, 2017 01:34 pm IST,  Updated : May 11, 2017 01:34 pm IST

एक सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर रविवार शाम फ्लाइट से नोएडा आने के दौरान अचानक गायब हो गया। उसका कई टुकड़ों में कटा हुआ शव बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला....

deadbody- India TV Hindi
deadbody

एक सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर रविवार शाम फ्लाइट से नोएडा आने के दौरान अचानक गायब हो गया। उसका कई टुकड़ों में कटा हुआ शव बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। मृतक की पहचान राजीव कुमार वर्मा के रुप में हुइ हैं जो बंगलूरु के निजी कम्पनी में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रुप में कार्यरत हैं।

ये भी पढ़ें:

इंजीनियर का धड़ ट्रैक के बीचों बीच में था और सिर दूसरी दिशा में पड़ा था। पुलिस ने क्षत-विक्षत शव का पोस्टमार्टम कराया मृतक का दूसरा हाथ अगले दिन घटनास्थल एक किलोमीटर दूर मिला। परिजनों ने हत्या कर शव ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही मृतक राजीव कुमार वर्मा का दिल्ली के हर्ष विहार निवासी युवती से रिश्ता पक्का हुआ था। बिसरख निवासी सेवानिवृत्त एडीओ सोहनपाल सिंह कहते है कि शनिवार शाम को राजीव की उनके मोबाइल पर कॉल आई थी। राजीव ने सभी का हालचाल पूछने के बाद मां से बात करने की इच्छा जाहिर की थी।

सोहनपाल ने घर जाकर बात करा देने की बात कही थी लगभग आधे घंटे बाद घर पहुंचकर उन्होंने राजीव का फोन काफी देर तक लगाया, लेकिन राजीव का फोंन व्यस्त जा रहा था इसके बाद में उसके मोबाइल पर कॉल भी गई, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। सोमवार सुबह 7 बजे सोहनपाल ने एक बार फिर राजीव के मोबाइल पर कॉल की, लेकिन कॅाल इस बार किसी अन्य व्यक्ति ने रिसीव किया।

जब सोहनपाल नें पूछा कौन तो, पूछने पर उसने जानकारी दी कि वह छपरौला पुलिस चौकी इंचार्ज बोल रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि राजीव का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला है इसके बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। राजीव इससे पहले कभी भी बिना बताए घर नहीं आया, बल्कि वह रोज कॉल कर अपनी मर्जी से खाना बनाने के लिए कहता था।

मृतक की जेब से मिले टिकट के अनुसार रविवार दोपहर 2.30 बजे बंगलुरु से फ्लाइट पकड़कर शाम 6:10 तक दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा था। राजीव ने देर शाम 7:24 मिनट पर घर पर फोन करके सबसे बात की थी। इसके बाद उसनें कॅाल रिसीव नही कि, इस बीच वो कहां रहा इसकी किसी को भी जानकारी नही हैं। परिजनों नें अज्ञात युवक द्वारा कॅाल कर बुलाये जाने और हत्या का आरोप लगाया हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत