1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शिरडी: साईबाबा मंदिर को नौ दिन में 9.84 करोड़ रूपए का चढ़ावा

शिरडी: साईबाबा मंदिर को नौ दिन में 9.84 करोड़ रूपए का चढ़ावा

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 03, 2017 08:09 pm IST,  Updated : Jan 03, 2017 08:09 pm IST

महाराष्ट्र के शिरडी स्थित साईबाबा मंदिर को 25 दिसंबर से दो जनवरी के बीच 9.84 करोड़ रूपए का चढ़ावा आया है। इस दौरान नौ लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए।

Shirdi Saibaba- India TV Hindi
Shirdi Saibaba

शिरडी: महाराष्ट्र के शिरडी स्थित साईबाबा मंदिर को 25 दिसंबर से दो जनवरी के बीच 9.84 करोड़ रूपए का चढ़ावा आया है। इस दौरान नौ लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। 

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट के सदस्य सचिन ताम्बे ने कहा कि मंदिर के विभिन्न दान पात्रों में 5.35 करोड़ रूपए का चढ़ावा आया जबकि शेष धन डेबिटकार्ड, चेक या ड्राफ्ट, ऑनलाइन ट्रांसफर तथा सोने-चांदी के गहनों आदि के रूप में आया है। 

ताम्बे ने बताया कि मंदिर को वीआईपी दर्शन पास के जरिए 1.23 करोड़ रूपए मिले हैं जबकि 2.31 लाख रूपए मनीऑर्डर के माध्यम से प्राप्त हुए हैं। नकद दान के अलावा ट्रस्ट को सोने-चांदी के गहने तथा अन्य वस्तुएं भी मिली हैं। 

छत्तीसगढ़ के एक श्रद्धालु ने करीब एक किलोग्राम वजनी सोने की थाली भेंट की है जबकि स्थानीय महिला ने सोने की चटाई मंदिर में चढ़ाई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत