1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, मौसम हुआ सुहाना

दिल्ली में बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, मौसम हुआ सुहाना

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 27, 2017 09:26 am IST,  Updated : Apr 27, 2017 09:26 am IST

दिल्ली और एनसीआर के कुछ हिस्सों में आज धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटें पड़े। इससे तापमान में कमी आई जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। जिन्हें काम पर थोड़ी देर से जाना था, वे घरों से बाहर आकर मौसम का आनंद लेते दिखाई दिए।

Delhi Showers- India TV Hindi
Delhi Showers

नई दिल्ली: दिल्ली और एनसीआर के कुछ हिस्सों में आज धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटें पड़े। इससे तापमान में कमी आई जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। जिन्हें काम पर थोड़ी देर से जाना था, वे घरों से बाहर आकर मौसम का आनंद लेते दिखाई दिए। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में गरज के साथ शाम में भी हल्की बारिश हुई और पारा सात डिग्री तक नीचे गिरा है। (भारत के इस कदम ने उड़ाया अमेरिका, रूस और चीन के होश...)

राजधानी के कुछ हिस्सों में सुबह 10 डिग्री सेल्सियस तक पारा स्तर नीचे आ गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो गुरुवार सुबह 26 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था।

उधर, बुधवार को राजस्थान के दूर-दराज इलाकों में भी हल्की और सामान्य बारिश जारी है। यहां दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। राज्य में दूर-दराज के क्षेत्रों में अगले 24 घंटों में आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है। चुरू में सबसे ज्यादा तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ओडिशा में तीतलागढ़ सबसे गर्म रहा यहां का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां इस गर्मी में अब तक लू लगने से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य के नजदीक रहा।

ये भी पढ़ें: इस गांव में शादी से पहले संबंध बनाना है जरूरी, तभी होती है शादी!

नक्सलियों से बदला लेने के लिये CRPF को मिली 75 दिनों की खुली छूट!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत