1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एसएम कृष्णा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा-''राजनीति में होती है गंभीरता की जरूरत''

एसएम कृष्णा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा-''राजनीति में होती है गंभीरता की जरूरत''

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 23, 2017 09:49 pm IST,  Updated : Mar 23, 2017 09:49 pm IST

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए हाल में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ नेता एस एम कृष्णा ने कहा कि राजनीति में गंभीरता के साथ काम करने की जरूरत होती है।

SM Krishna- India TV Hindi
SM Krishna

नयी दिल्ली: राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए हाल में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ नेता एस एम कृष्णा ने कहा कि राजनीति में गंभीरता के साथ काम करने की जरूरत होती है। चौरासी वर्षीय पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व और पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के बीच संपर्क का अभाव है। एक दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए कृष्णा ने भ्रष्टाचार से कड़ाई से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। 

देश-विदेश की खबरें जानने के लिए क्लिक करें

उत्तर प्रदेश चुनावों में हार के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष के नेतृत्व क्षमता को लेकर उठ रहे सवालों के बीच कृष्णा से गांधी की कार्यप्रणाली के संबंध में पूछा गया तो उनका कहना था, राजनीति हिट-एंड-रन जैसा नहीं है और ना ही यह अंशकालिक नौकरी है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस को नये सिरे से संगठन तैयार करने की जरूरत है लेकिन उनके मुताबिक पार्टी नेतृत्व इस चीज को लेकर गंभीर नहीं है। 

करीब 50 वर्ष तक कांग्रेस में रहने के बाद जनवरी में अपनी उपेक्षा को लेकर अप्रसन्नता जताते हुए पार्टी छोड़ने वाले कृष्णा ने कहा, मैंने कभी किसी पद की मांग नहीं की। बस इतना चाहता था कि मेरी वरिष्ठता का सम्मान किया जाए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत