1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब के डिप्टी CM सुखबीर बादल के काफिले पर पत्थर और बोतलें से हमला, 4 घायल

पंजाब के डिप्टी CM सुखबीर बादल के काफिले पर पत्थर और बोतलें से हमला, 4 घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 09, 2017 04:18 pm IST,  Updated : Jan 09, 2017 04:23 pm IST

फाजिल्का (पंजाब): पंजाब के उप मुख्यमंत्री और शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के काफिले पर उनके निर्वाचन क्षेत्र जलालाबाद के कंधवाला हाजिर खान गांव में करीब 20 लोगों के एक समूह ने पथराव किया जिसमें

fazilka- India TV Hindi
fazilka

फाजिल्का (पंजाब): पंजाब के उप मुख्यमंत्री और शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के काफिले पर उनके निर्वाचन क्षेत्र जलालाबाद के कंधवाला हाजिर खान गांव में करीब 20 लोगों के एक समूह ने पथराव किया जिसमें अकाली दल के 4 कार्यकर्ता घायल हो गए और पुलिस की एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

फाजिल्का के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) केतन बलिराम पाटिल ने बताया कि कल रात हुए इस हमल में सुखबीर सुरक्षित बच निकले। एसपी ने बताया कि 12 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है जिसमें से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसपी ने बताया, गिरफ्तार किए गए लोगों का किसी राजनीतिक पार्टी से कोई संबंध नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार सुखबीर जैसे ही वहां से निकल रहे थे उसी वक्त 15 से 20 लोगों के एक समूह ने उनके काफिले पर पथराव शुरू कर दिया।

शिरोमणि अकाली दल प्रमुख का अपने निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार का यह पहला ही दिन था। अकाली दल ने इस हमले के लिए आम आदमी पार्टी (आप) को दोषी ठहराया है जिसका अरविंद केजरीवाल के इस संगठन ने खंडन कर दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक शौचलाय के मुद्दे पर सुखबीर से बात करने का मौका नहीं मिलने पर प्रदर्शनकारी नाराज थे। इस सीमावर्ती जिले के जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र से इस चुनाव में सुखबीर के खिलाफ आप के भगवंत मान लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने अभी तक यहां से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

देखिए वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत