1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सिंधु जल संधि पर तत्काल सुनवाई से SC ने किया इंकार

सिंधु जल संधि पर तत्काल सुनवाई से SC ने किया इंकार

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 26, 2016 01:14 pm IST,  Updated : Sep 26, 2016 01:14 pm IST

उच्चतम न्यायालय ने भारत-पाकिस्तान सिंधु जल संधि को असंवैधानिक करार देने की मांग करने वाली जनहित याचिका पर तत्काल सुनवाई से आज इंकार कर दिया।

supreme court denies immediate hearing of indus water treaty- India TV Hindi
supreme court denies immediate hearing of indus water treaty

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने भारत-पाकिस्तान सिंधु जल संधि को असंवैधानिक करार देने की मांग करने वाली जनहित याचिका पर तत्काल सुनवाई से आज इंकार कर दिया। चीफ जस्टिस टी.एस. ठाकुर और न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर की पीठ ने कहा, इस मामले में कोई जल्दी नहीं है। यह याचिका तय प्रक्रिया के तहत सुनवाई के लिए आएगी।

वकील एम एल शर्मा ने इस मुद्दे पर निजी तौर पर जनहित याचिका दायर की थी। उन्होंने इस मामले पर तत्काल सुनवाई की मांग करते हुए कहा था कि यह संधि असंवैधानिक है क्योंकि इसपर हस्ताक्षर संवैधानिक योजना के तहत नहीं किए गए। इसलिए इसे शुरूआत से ही अवैध घोषित किया जाए।

वकील की ओर से आपात सुनवाई पर जोर दिए जाने पर पीठ ने कहा, राजनीति को एक ओर रखिए। यह मामला तय प्रक्रिया के तहत सुनवाई के लिए आएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत