1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सूरत में ट्रिपल मर्डर, प्रवीण तोगड़िया के भाई को किसने मारा?

सूरत में ट्रिपल मर्डर, प्रवीण तोगड़िया के भाई को किसने मारा?

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 15, 2016 04:29 pm IST,  Updated : May 15, 2016 04:29 pm IST

सूरत: सूरत में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के नेता प्रवीण तोगड़िया के चचेरे भाई समेत तीन लोगों के मर्डर के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए

जहां हत्या को अंजाम दिया गया वो दफ्तर भी प्रॉपर्टी का कारोबार करने वाले बालू हिरानी का है। सूरत के डीसीपी जगदीश पटेल ने बताया कि हत्या जमीन या पैसे के लेन-देन की वजह से हुई है, हत्यारे बालू हिरानी को मारने आए थे, लेकिन बीच बचाव करने में भरत तोगड़िया की भी मौत हो गई।

पुलिस इस ट्रिपल मर्डर के हत्यारों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। जहां इस वारदात को अंजाम दिया गया, उस बिल्डिंग के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं जिनमे कैद तस्वीरें हत्यारों तक पहुंचने में अहम कड़ी साबित हो सकती हैं। हालांकि हमले में घायल शख्स के बयान के आधार पर फिलहाल पुलिस इसे पैसे के लेनदेन को लेकर हुई हत्या ही करार दे रही है लेकिन सियासी रंजिश के एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत