1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु: SBI के थे 570 करोड़ रुपये, कंफ्यूजन में EC ने रोके थे तीन कंटेनर

तमिलनाडु: SBI के थे 570 करोड़ रुपये, कंफ्यूजन में EC ने रोके थे तीन कंटेनर

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 14, 2016 08:30 pm IST,  Updated : May 14, 2016 09:29 pm IST

नई दिल्ली: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए 16 मई को वोटिंग होनी है। इससे पहले शनिवार की सुबह यहां के तिरुपुर जिले में शनिवार तड़के इलेक्शन कमीशन की टीम ने तीन ट्रकों से करीब

truck- India TV Hindi
truck

नई दिल्ली: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए 16 मई को वोटिंग होनी है। इससे पहले शनिवार की सुबह यहां के तिरुपुर जिले में शनिवार तड़के इलेक्शन कमीशन की टीम ने तीन ट्रकों से करीब 570 करोड़ रुपए नकद बरामद किए हैं। बाद में यह रकम स्टेट बैंक की निकली। इसके पहले कंफ्यूजन में आयोग ने काफी देर तक ट्रकों को रोककर रखा।

जानकारी के मुताबिक इलेक्शन कमीशन की फ्लाइंग स्कवॉड तिरुपर जिले के चेंगापल्ली में चेकिंग कर रही थी। इस बीच वहां से तीन टैंकर गुजरे। जब अफसरों ने रुकने का इशारा किया तो उसे नजरअंदाज कर ड्राइवरों ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। इसके बाद अफसरों और पुलिस टीम ने इनका पीछा किया और काफी दूर जाकर इन्हें पकड़ा और पूछताछ की।

मीडिया से बात करते हुए तमिलनाडु के चीफ इलेक्शन ऑफिसर राजेश लखोनी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला कि ट्रक में जो पैसे थे वो भारतीय स्टेट बैंक के थे लेकिन सिक्योरिटी गार्ड के पास ऑरिजनल डॉक्यूमेंट्स नहीं थे बल्कि फोटोकॉपी थी। पूरे मामले की विवेचना जारी है।

वहीं, ट्रक के ड्राइवर ने बताया कि वह आंध्र प्रदेश से से इतनी बड़ी रकम ला रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भारतीय स्टेट बैंक कोयंबटूर से विशाखापट्टनम की शाखाओं के बीच रकम ट्रांसफर की जा रही थी। अपने दावे को साबित करने के लिए वे लोग कोई कागजात नहीं दिखा पाए। इसके बाद अफसरों ने कंटेनरों को रोक कर रखा। बाद में बैंक के बड़े अधिकारियों ने आकर जरूरी कागजात दिखाए फिर ट्रकों को छोड़ दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत