नई दिल्ली: खुफिया एजेंसियों ने आगाह किया है, कि गणतंत्र दिवस के दौरान आतंकी एयरपोर्ट को निशाना बना सकते हैं। देश के दुश्मन नए तरीकों से हमला कर सकते हैं, लिहाजा हवाई अड्डों पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
26 जनवरी पर सावधान !
गणतंत्र दिवस के दौरान एयरपोर्ट पर सुरक्षा के इंतजाम और तगड़े कर दिये गए हैं क्योंकि खुफिया एजेंसियों के मुताबिक आतंकियों ने हमला करने का मंसूबा बनाया है। इंटेलीजेंस के मुताबिक आतंकी हमला करने के कई तरीके अपना सकते हैं।
कैसे हो सकता है हमला ?
- इंसानों या जानवरों के शरीर में बारूद लगाकर
- ऑपरेशन के जरिए शरीर में विस्फोटक लगाकर
- हेलीकॉप्टर किराये पर लेकर या हाईजैक करके
- छोटे विमान, पैराग्लाईडर या रिमोट से चलनेवाले विमान से
- IED को परफ्यूम, कंप्यूटर या प्रिंटर कार्टरिज में छिपाकर
चप्पे चप्पे पर चौकसी
हमला करने के नए और अलग अलग तरीकों को पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पर सुरक्षा और कड़ी करने को कहा गया है...
- दो स्तर पर सुरक्षा जांच जरूरी होगी
- एयर एंबुलेंस समेत सभी विमानों की कड़ी जांच
- एयरपोर्ट प्रवेश के दौरान कई स्तर पर निगरानी
- दिल्ली से जानेवाले विमानों पर खास नजर
सुरक्षा एजेंसियों ने ये निर्देश सभी एयरपोर्ट के लिए जारी किये हैं। गणतंत्र दिवस तक ये अतिरिक्त निगरानी जारी रहेगी।