1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ये पुलिसवाली है या कोई हीरोइन जिसके हाथों सभी होना चाहते हैं गिरफ्तार….

ये पुलिसवाली है या कोई हीरोइन जिसके हाथों सभी होना चाहते हैं गिरफ्तार….

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 21, 2017 12:14 pm IST,  Updated : Nov 21, 2017 01:11 pm IST

सोशल मीडिया पर जब से इस लेडी कॉप की तस्वीरें वायरल हुई हैं हर कोई इसकी खूबसूरती का दीवाना हो गया है। वर्दी देखकर तो ऐसा लगता है कि ये पंजाब पुलिस में है क्योंकि कंधे पर पीपी यानी पंजाब पुलिस का लोगो लगा हुआ है और नेमप्लेट पर नाम लिखा है हरलीन मान। सो

harleen-punjab- India TV Hindi
harleen-punjab

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक पुलिसवाली की तस्वीर वायरल हो रही। वो वर्दीवाली बला की खूबसूरत है। दावा किया जा रहा है कि वो लेडी कॉप पंजाब पुलिस में SHO है। जब से उस पुलिसवाली की तस्वीर वायरल हुई है तब से अब तक हजारों लोग उसे देख चुके हैं। लोग दावा कर रहे हैं कि आज तक ऐसी खूबसूरत लेडी पुलिस ऑफीसर नहीं देखी है। अब सवाल ये है कि जिस लड़की को पुलिसवाली बताया जा रहा है क्या वो वाकई पुलिस में है या फिर मामला कुछ और है।

सोशल मीडिया पर जब से इस लेडी कॉप की तस्वीरें वायरल हुई हैं हर कोई इसकी खूबसूरती का दीवाना हो गया है। वर्दी देखकर तो ऐसा लगता है कि ये पंजाब पुलिस में है क्योंकि कंधे पर पीपी यानी पंजाब पुलिस का लोगो लगा हुआ है और नेमप्लेट पर नाम लिखा है हरलीन मान। सोशल मीडिया पर ये दावा किया जा रहा है कि वो पंजाब के बठिंडा जिले के एक थाने की एसएचओ है। जिसके हाथों लड़के बिना गुनाह के ही गिरफ्तार होना चाहते है तो कई इस पुलिसवाली के हाथों से हथकड़ी पहनने के लिए 3 चार कत्ल भी करने के लिए तैयार हैं।

क्या वाकई में हरलीन मान पंजाब पुलिस में SHO है? पंजाब पुलिस की खूबसूरत लेडी कॉप की हकीकत क्या है? लेकिन आप जानकर दंग रह जाएंगे कि उस थाने में कोई लेडी पुलिस ऑफीसर एसएचओ की पोस्टिंग नहीं है यानी ये बात साफ हो गई कि जिस हरलीन मान को बठिंडा के एक थाने का एसएचओ बताया जा रहा है वो सही नहीं है।

जब ये लड़की पुलिसवाली नहीं है तो फिर कौन है? इंटरनेट पर जब वायरल हो रही इस लड़की के बारे में पड़ताल की गई तो एक हैरान करने वाला सच सामने आया। इंटरनेट पर इसकी तस्वीरों की भरमार थी, अलग-अलग ड्रेस और अलग अलग अंदाज में। क्या है पूरा मामला, जानने के लिए देखें वीडियो...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत