1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में इंटरनेट बंद, फिर कैसे चलता रहा गिलानी का ट्वीटर अकाउंट?

कश्मीर में इंटरनेट बंद, फिर कैसे चलता रहा गिलानी का ट्वीटर अकाउंट?

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 19, 2019 05:14 pm IST,  Updated : Aug 19, 2019 05:14 pm IST

जब किसी भी अफवाह को फैलने से रोकने के लिए कश्मीर में इंटरनेट पर पाबंदी है, ऐसे में घाटी में अलगाववाद के सबसे बड़े चेहरे सैय्यद अली शाह गिलानी का ट्वीटर अकाउंट लगातार एक्टिव रहा।

Geelani- India TV Hindi
सैय्यद अली शाह गिलानी Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद सरकार कश्मीर घाटी में विशेष सतर्कता बरत रही है। घाटी में अभी कुछ लैंडलाइन फोन काम कर रहे हैं। मोबाइल फोन और इंटरनेट पर कश्मीर घाटी में अभी भी पाबंदी है। लेकिन इस बीच कश्मीर घाटी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

दरअसल जब किसी भी अफवाह को फैलने से रोकने के लिए कश्मीर में इंटरनेट पर पाबंदी है, ऐसे में घाटी में अलगाववाद के सबसे बड़े चेहरे सैय्यद अली शाह गिलानी का ट्वीटर अकाउंट लगातार एक्टिव रहा। इस मामले में बीएसएनएल के दो अधिकारी संदेह के घेरे में हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों अधिकारियों ने इंटरनेट बंद होने के बावजूद सैय्यद अली शाह गिलानी को एक्सेस दिया।

गिलानी के अकाउंट से लगातार भारत विरोधी पोस्ट किए जा रहे थे, हालांकि भी तक अधिकारी ये जानकारी जुटाने में विफल रहे कि गिलानी कश्मीर में इंटरनेट एक्सेस कर रहे थे या नहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत