1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पानी की टंकी के ढहने से पिता-पुत्र की मौत, 4 घायल

पानी की टंकी के ढहने से पिता-पुत्र की मौत, 4 घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 30, 2017 06:47 pm IST,  Updated : Mar 30, 2017 06:47 pm IST

बिहार के नवादा जिले के रोह थाना अन्तर्गत महकार गांव में नवनिर्मित पानी टंकी के गुरुवार सुबह ध्वस्त हो जाने से ईंट-भट्ठे में मजदूरी करने वाले एक व्यक्ति और उनके 2 वर्षीय पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 4 अन्य घायल हो गए।

Navada via Google Maps- India TV Hindi
Navada via Google Maps

नवादा: बिहार के नवादा जिले के रोह थाना अन्तर्गत महकार गांव में नवनिर्मित पानी टंकी के गुरुवार सुबह ध्वस्त हो जाने से ईंट-भट्ठे में मजदूरी करने वाले एक व्यक्ति और उनके 2 वर्षीय पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 4 अन्य घायल हो गए।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रोह थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतकों में किशोरी मांझी (45) एवं उनके 2 वर्षीय पुत्र करण कुमार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं घायल 4 अन्य लोगों में से एक बच्ची का बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

ये भी पढ़ें:

धर्मेंद्र ने बताया कि 3 अन्य व्यक्ति का इलाज रोह स्थित निजी क्लीनिक में चल रहा है। धर्मेंद्र ने बताया कि एक ईंट-भट्ठे में नवनिर्मित पानी टंकी के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था जिससे वह अचानक धराशाई हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत