1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तनाव उत्पन्न करने के उद्देश्य से शरारती तत्वों ने रामनवमी का झंडा, पोस्टर फाड़ा

तनाव उत्पन्न करने के उद्देश्य से शरारती तत्वों ने रामनवमी का झंडा, पोस्टर फाड़ा

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 04, 2017 04:47 pm IST,  Updated : Apr 04, 2017 04:56 pm IST

बिहार के नवादा जिला के नगर थाना क्षेत्र में सद्भावना चौक के निकट रामनवमी के अवसर पर लगाए गए झंडा और पोस्टर को तनाव उत्पन्न करने के उद्देश्य से शरारती तत्वों ने फाड़ दिया है। अनुमंडल अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि झंडा और पोस्टर फाड़ दिए जाने की बात

ramnavami poster- India TV Hindi
ramnavami poster

नवादा: बिहार के नवादा जिला के नगर थाना क्षेत्र में सद्भावना चौक के निकट रामनवमी के अवसर पर लगाए गए झंडा और पोस्टर को तनाव उत्पन्न करने के उद्देश्य से शरारती तत्वों ने फाड़ दिया है। अनुमंडल अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि झंडा और पोस्टर फाड़ दिए जाने की बात के फैलने पर बड़ी संख्या में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गये और एक-दूसरे पर पथराव किया।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मनोज कुमार और पुलिस अधीक्षक विकास वर्मन स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सशस्त्र बल के घटना स्थल पर पहुंचे और दोनों पक्षों को खदेड़ भगाया।

ये भी पढ़ें

दो पक्षों के बीच हुए पथराव के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 और राज्य उच्च पथ संख्या 80 बाधित हुए वाहनों के परिचालन को चालू करा दिया गया है और शरारती तत्वों जिन्होंने झंडा और पोस्टर फाड़े थे, उनकी धरपकड़ के लिये पुलिस सद्भावना चौक और उसके आसपास कैंप कर रही है।

केंद्रीय एमएसएमई राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और इसे प्रशासनिक विफलता करार देते हुए स्थानीय प्रशासन से रामनवमी के शांतिपूर्ण संपन्न कराने को कहा, जो नवादा संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों से शांति और सद्भावना बहाल रखने की अपील की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत