1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. World water Day: PM मोदी ने लोगों से पानी बचाने की अपील की

World water Day: PM मोदी ने लोगों से पानी बचाने की अपील की

 Written By: IANS
 Published : Mar 22, 2017 04:34 pm IST,  Updated : Mar 22, 2017 04:34 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को विश्व जल दिवस के मौके पर देशवासियों से पानी की एक-एक बूंद को बचाने की अपील की।

PM Modi- India TV Hindi
PM Modi Image Source : PTI

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को विश्व जल दिवस के मौके पर देशवासियों से पानी की एक-एक बूंद को बचाने की अपील की। उन्होंने विश्व जल दिवस का थीम 'वेस्टवाटर' रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र की प्रशंसा की।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, "विश्व जल दिवस पर आइये हम प्रतिज्ञा लें कि पानी की एक-एक बूंद को बचाएंगे। यदि 'जनशक्ति' मन बना ले तो हम सफलतापूर्वक 'जलशक्ति' का संरक्षण कर सकते हैं।"

मोदी ने कहा, "संयुक्त राष्ट्र ने इस साल एक वैध थीम 'वेस्टवाटर' चुना है। इससे पानी के पुनर्चक्रण तथा यह हमारे ग्रह के लिए आवश्यक क्यों है, के बारे में लोगों को जागरूक करने में मदद मिलेगी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत