1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तराखंड में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकलने पर हुए मजबूर

उत्तराखंड में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकलने पर हुए मजबूर

 Published : Dec 28, 2022 07:48 am IST,  Updated : Dec 28, 2022 07:55 am IST

Earthquake In Uttarakhand- उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार के उत्तरकाशी में बुधवार तड़के 3.1 तीव्रता का भूकंप आया है।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आया भूकंप- India TV Hindi
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आया भूकंप Image Source : FILE PHOTO (PTI)

उत्तराखंड: उत्तराखंड में एक बार फिर धरती कांपी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार उत्तरकाशी में बुधवार तड़के 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। ये भूकंप रात 2 बजकर 19 मिनट पर आया। इसका लैटिट्यूड 30.87 डिग्री और लोंगिट्यूड 78.19 डिग्री पूर्व था। फोकस की गहराई 5 किमी दर्ज की गई है। डर के कारण लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और एक-दूसरे का कुशल-क्षेम पूछने लगे।

कई बार आ चुका है भूकंप

बता दें कि दिसंबर में उत्तराखंड में कई बार भूकंप आ चुका है। इससे पहले 19 दिसंबर को भी उत्तराखंड में भूकंप आया था और उससे पहले 12 दिसंबर को भूकंप आया था। तब भी उत्तरकाशी में धरती कांपी थी। भूकंप के झटके दून समेत पूरे राज्य में महसूस किए गए थे। भूकंप वैज्ञानिकों के अनुसार, जिस तरह यूरेशियन प्लेट की तरफ इंडियन प्लेट हर साल 4 से 5 सेंटीमीटर आगे खिसक रही है उससे लगातार भूगर्भीय हलचल हो रही है। 

नेपाल में भी आया भूकंप

उत्तराखंड के अलावा, नेशनल अर्थक्वेक मॉनिटरिंग एंड रिसर्च सेंटर (NEMRC) नेपाल के अनुसार बुधवार तड़के नेपाल के बागलुंग जिले में 4.7 और 5.3 तीव्रता के दो भूकंप आए। केंद्र से मिली रीडिंग के अनुसार, बागलुंग जिले के अधिकारी चौर के आसपास 01:23 (स्थानीय समयानुसार) पर 4.7 तीव्रता का भूकंप आया। फिलहाल इस भूकंप की वजह से किसी भी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई है। देर रात जिस वक्त भूकंप आया उस वक्त लोग अपने घरों में सो रहे थे। भूकंप महसूस होते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। फिलहाल किसी जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत