1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़ में शादी से लौट रही बस कंटेनर में भिड़ी, 1 की मौत कई यात्री घायल

छत्तीसगढ़ में शादी से लौट रही बस कंटेनर में भिड़ी, 1 की मौत कई यात्री घायल

 Reported By: Rajeev Rai Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Dec 19, 2022 09:26 am IST,  Updated : Dec 19, 2022 09:37 am IST

सर्दियों के मौसम में सड़क हादसों की संख्या में उछाल आ जाता है। सड़क हादसों की वजह से हर रोज कई मौतें होती हैं। सरकार इन हादसों को रोकने के लिए कई प्रयास करती है लेकिन हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे।

सड़क हादसा - India TV Hindi
सड़क हादसा Image Source : ANI

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। रायगढ़ के खोपौली में एक निजी बस और कंटेनर की भिडंत में 1 व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 10 यात्री घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि बस एक शादी समारोह से वापस लौट रही थी तब यह हादसा हुआ। पुलिस ने हादसे की जानकरी देते हुए बताया कि बस एक शादी समारोह से वापस लौट रही थी। इस बस में 35 यात्री सवार थे। जिनमें से कम से कम 10 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बस ड्राइवर की इस हादसे में मौत हो गई। 

कल मध्य प्रदेश में भी हुआ था सड़क हादसा 

मध्य प्रदेश में भी कल एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 4 लोगों ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा जिले में एक डंपर ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। 

अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा शनिवार देर रात छिंदवाड़ा शहर के पास चंदनगांव में हुआ और घायलों में से एक की हालत गंभीर है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजीव उइके ने बताया कि डंपर ट्रक ने दो मोटरसाइकिल और एक पैदलयात्री को टक्कर मार दी और फिर सड़क के डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत