1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Goa News: गोवा के एक घर में घुसे चोर, 'आई लव यू' मैसेज छोड़कर हुए फरार

Goa News: गोवा के एक घर में घुसे चोर, 'आई लव यू' मैसेज छोड़कर हुए फरार

 Written By: Khushbu Rawal @khushburawal2
 Published : May 25, 2022 03:34 pm IST,  Updated : May 25, 2022 03:36 pm IST

जब परिवार एक समारोह के लिए बाहर गया था, तब बाथरूम की ग्रिल काटकर चोरों ने बंगले में सेंध लगाई। परिजनों के घर पर लौटने पर मंगलवार दोपहर 1 बजे घटना का पता चला।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • भाई की शादी का जश्न मना रहे थे परिवार के सदस्य
  • घर से 1.5 लाख रुपये नकद, सोने और चांदी के गहने चुरा ले गए चोर
  • टीवी स्क्रीन पर 'आई लव यू' मैसेज छोड़ गए थे

Goa News: गोवा में एक अजीबो गरीब चोरी का मामला सामने आया है। यहां चोर 1.5 लाख रुपये नकद, सोने और चांदी के गहने चुरा ले गए, इतना ही नहीं पीड़ित के घर से जाने से पहले टीवी सेट पर उन्होंने 'आई लव यू' का मैसेज भी छोड़ कर गए। पुलिस ने बुधवार को जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि जब परिवार एक समारोह के लिए बाहर गया था, तब बाथरूम की ग्रिल काटकर चोरों ने बंगले में सेंध लगाई। परिजनों के घर पर लौटने पर मंगलवार दोपहर 1 बजे घटना का पता चला।

पुलिस को सतर्क करने के बाद, एक डॉग स्क्वाड और एक फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ को सुराग प्राप्त करने के लिए सेवा में लगाया गया।

टीवी स्क्रीन पर मार्कर से लिखा "आई लव यू"

असीब जेक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, परिवार के सदस्य भाई की शादी का जश्न मना रहे थे और घटना वाले दिन वे रिसेप्शन पार्टी में शामिल हो गए थे। घर आने के बाद उन्होंने देखा कि बंगले में तोड़फोड़ की गई है। चोर कीमती सामान लेकर फरार हो गए थे और टीवी स्क्रीन पर 'आई लव यू' मैसेज छोड़ गए थे।

मकान मालिक ने अपनी शिकायत में बताया कि चोरों ने उसके घर पर टीवी स्क्रीन पर मार्कर से "आई लव यू" लिखा था। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत