1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विशाखापट्टनम के डिनो पार्क में लगी भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार

विशाखापट्टनम के डिनो पार्क में लगी भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार

 Reported By: Surekha Abburi Edited By: Avinash Rai
 Published : Aug 13, 2024 04:36 pm IST,  Updated : Aug 13, 2024 04:36 pm IST

विशाखापट्टनम के डिनो पार्क में लगी भीषण आग से आस-पास के इलाके में खलबली मच गई। आग इतनी खतरनाक थी कि डिनो पार्क जलकर खाक हो गया। हालांकि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

huge fire broke out in Dino Park in Visakhapatnam smoke was visible far away- India TV Hindi
विशाखापट्टनम के डिनो पार्क में लगी भीषण आग Image Source : INDIA TV

विशाखापट्टनम के डिनो पार्क में भीषण आग की घटना देखने को मिली है। यहां बीच रोड में स्थिति डिनो पार्क में भयानक आग लगी, जिस कारण डिनो पार्क जलकर खाक हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिनो पार्क (रोबोटिक्स एडवेंचर वॉकवे) में आग लगने की वजह से पूरे इलाके में धुआं फैल गया। आग इतनी भयानक थी कि इसके लपटें दूर तक दिखाई दे रही थी। घटना के बाद पार्क के कर्मचारियों ने तुरंत फायर स्टेशन और पुलिस को फोन कर सूचना दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंची और दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। कुछ देर चली मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया।

शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग?

आग लगने के कारणों का अबतक पता नहीं चल सका है। हालांकि शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है। बता दें कि पॉर्क में एक वॉकवे है जो रोमांच का अनुभव कराता है क्योंकि रोबोट डायनासोर अप्रत्याशित रूप से पार्क में आने-जाने वालों का स्वागत करते हैं। राहत की बात यह है कि आग सुबह के वक्त लगी, जिस वक्त यह पार्क बंद रहता है। इसलिए किसी शख्स को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत