1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Supreme Court News: गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया, जानें जज ने क्या कहा

Supreme Court News: गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया, जानें जज ने क्या कहा

 Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Oct 10, 2022 02:10 pm IST,  Updated : Oct 10, 2022 02:10 pm IST

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट में इस जनहित याचिका को गैर-सरकारी संगठन गोवंश सेवा सदन और अन्य ने दायर की थी। इनका कहना था कि सुप्रीम कोर्ट केंद्र को ये निर्देश दे कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि क्या ये कोर्ट का काम है?

Supreme Court ON Cow - India TV Hindi
Supreme Court ON Cow Image Source : FILE

Highlights

  • गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की याचिका खारिज
  • इससे कौन-सा मौलिक अधिकार प्रभावित हो रहा है: सुप्रीम कोर्ट
  • आप ऐसी याचिकाएं दायर ही क्यों करते हैं कि हमें उस पर जुर्माना लगाना पड़े: सुप्रीम कोर्ट

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उस याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है, जिसमें ये अनुरोध किया गया था कि केंद्र को गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने का निर्देश दें। न्यायमूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति अभय एस ओका ने याचिकाकर्ता से पूछा कि इससे कौन-सा मौलिक अधिकार प्रभावित हो रहा है। पीठ ने कहा, 'क्या यह अदालत का काम है? आप ऐसी याचिकाएं दायर ही क्यों करते हैं कि हमें उस पर जुर्माना लगाना पड़े? कौन-से मौलिक अधिकार का उल्लंघन हुआ? चूंकि आप अदालत आए हैं तो क्या हम नकारात्मक नतीजे की परवाह किए बिना यह करें?'

याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए वकील ने न्यायालय में कहा कि गौ संरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। पीठ ने वकील को आगाह किया कि वह जुर्माना लगाएगी, जिसके बाद उन्होंने याचिका वापस ले ली और मामले को खारिज कर दिया गया। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट गैर-सरकारी संगठन गोवंश सेवा सदन और अन्य की एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रहा था। इसमें अनुरोध किया गया था कि केंद्र को गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने का निर्देश दें।

क्या है भारत के राष्ट्रीय पशु का इतिहास

इस समय देश का राष्ट्रीय पशु बाघ है लेकिन वन्यजीव बोर्ड ने 1969 में शेर को देश का राष्ट्रीय पशु घोषित किया था। बाद में साल 1973 में बाघ को राष्ट्रीय पशु घोषित कर दिया गया। बता दें कि किसी पशु को राष्ट्रीय पशु घोष‍ित करने के पीछे कई पैरामीटर होते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत