1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ‘हाउडी मोदी’ को लेकर राहुल का कटाक्ष: मोदी जी, अर्थव्यवस्था की स्थिति क्या है

‘हाउडी मोदी’ को लेकर राहुल का कटाक्ष: मोदी जी, अर्थव्यवस्था की स्थिति क्या है

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 18, 2019 07:25 pm IST,  Updated : Sep 18, 2019 07:25 pm IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका के ह्यूस्टन में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम को लेकर बुधवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी को देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति के बारे में बताना चाहिए।

Rahul Gandhi - India TV Hindi
Rahul Gandhi File Photo Image Source : FILE PHOTO

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका के ह्यूस्टन में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम को लेकर बुधवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी को देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति के बारे में बताना चाहिए। राहुल गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए कहा, ‘‘मोदी जी, ‘हाउडी’ इकॉनमी डूइंग (अर्थव्यवस्था की क्या स्थिति है)? फिलहाल यह अच्छी नहीं दिखाई पड़ती।’’ 

गौरतलब है कि ह्यूस्टन में 22 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘हाउडी मोदी' कार्यक्रम में मोदी के साथ अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में 50,000 भारतीय अमेरिकी भाग ले रहे हैं। गांधी ने जो खबर शेयर की है उसके मुताबिक अंतरराष्ट्रीय निवेशकों का मोदी सरकार में विश्वास लगातार कम हो रहा है जिसका नतीजा है कि पिछले तीन महीनों में ही बाहर के निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार से 4.5 अरब डॉलर निकाल लिए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत