Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Lok Sabha Election: 2014 और 2019 के चुनाव में क्या हुआ था? पिछले आंकड़ों से समझें NDA का दावा

Lok Sabha Election: 2014 और 2019 के चुनाव में क्या हुआ था? पिछले आंकड़ों से समझें NDA का दावा

Written By: Amar Deep Published : Mar 16, 2024 01:29 pm IST, Updated : Mar 16, 2024 01:29 pm IST

लोकसभा चुनाव 2014 और लोकसभा चुनाव 2019 के चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल करते हुए दो बार अपनी सरकार बनाई। लेकिन इन चुनावों का इस बार के लोकसभा चुनाव पर कितना असर पड़ेगा और पिछले चुनाव के आंकड़े इस बार के चुनाव को किस तरह से प्रभावित करेंगे। ये जानने के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

2014 और 2019 लोकसभा चुनाव के रिजल्ट।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव के रिजल्ट।

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दल पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं। एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार सरकार बनाने का दावा कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दल गठबंधन के जरिए एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा का दावा है कि वह इस बार 400 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेंगे, जबकि विपक्ष का कहना है कि इस बार उनकी सरकार बनने जा रही है। ऐसे में किस दल का पलड़ा इस चुनाव में कितना भारी होगा ये तो चुनाव का रिजल्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। वहीं हम पिछले दो लोकसभा चुनाव के बारे में भी जानेंगे कि इन चुनावों के क्या परिणाम रहे हैं।

कैसा रहा 2014 लोकसभा चुनाव?

लोकसभा चुनाव 2014 की बात करें तो इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अप्रत्याशित जीत दर्ज की थी। वहीं इस चुनाव में विपक्ष का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा था। इस चुनाव में देश की जनता ने एनडीए को 334 सीटें दिलाई थीं, जिनमें से 282 सीटों पर अकेले भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी को महज 44 सीटों पर ही सफलता मिल सकी थी। इस बड़ी जीत के साथ ही भाजपा 30 साल के बाद लोकसभा में अपने बूते पूर्ण बहुमत पाने वाला पहला दल बना। जाहिर सी बात है इस चुनाव में 'मोदी लहर' चर्चा में रही और चुनाव में जीत मिलने के बाद नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाया गया।

कैसा रहा 2019 लोकसभा चुनाव?

पांच सालों के बाद लोकसभा चुनाव 2019 में भी भारतीय जनता पार्टी ने ही जीत दर्ज की। भाजपा की ये जीत पिछली जीत से भी बड़ी थी। इस चुनाव में एनडीए गठबंधन को जनता ने 353 सीटें दे दीं, जिनमें से अकेले भाजपा ने 303 सीटों पर जीत दर्ज की। 303 सीटों पर जीत दर्ज करने के साथ भारतीय जनता पार्टी के पास अकेले पूर्ण बहुमत था। वहीं यूपीए गठबंधन को 90 सीटें मिलीं, जिनमें से कांग्रेस पार्टी को 52 सीटों पर ही जीत मिल सकी थी। जिस तरह से भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 2014 के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करते हुए 334 से 353 तक की छलांग लगाई, उसी तरह से भाजपा का मानना है इस चुनाव में वह 400 का आंकड़ा पार करेंगे।

यह भी पढ़ें- 

आचार संहिता लगने पर कितने पॉवरफुल बन जाते हैं डीएम? जानिए चुनाव आयोग के दिशानिर्देश

क्या आचार संहिता लागू होने के बाद भी बन सकती है वोटर आईडी

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement