1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मध्य प्रदेश में कमलनाथ के 11 वचन दिला पाएंगे कांग्रेस को जीत? सामने आई लिस्ट

मध्य प्रदेश में कमलनाथ के 11 वचन दिला पाएंगे कांग्रेस को जीत? सामने आई लिस्ट

 Reported By: Anurag Amitabh, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 10, 2023 09:18 am IST,  Updated : Sep 10, 2023 09:18 am IST

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कमलनाथ काफी एक्टिव हो गए हैं और बीजेपी को शिकस्त देने के लिए पूरी तैयारी में लगे हुए हैं।

Kamal Nath- India TV Hindi
कमलनाथ Image Source : FILE

भोपाल: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस जनता को लुभाने में जुटी हैं। हालही में शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा था कि अब केवल उज्ज्वला योजना वालों को ही नहीं गैर उज्ज्वला योजना वालों को भी 450 रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इसके बाद कांग्रेस नेता कमलनाथ ने भी जनता के लिए 11 वचनों की लिस्ट जारी कर दी, जिसमें तमाम लाभकारी योजनाएं शामिल हैं। 

क्या हैं कमलनाथ के 11 वचन?

  1. महिलाओं को 1500 रूपये महीने
  2. 500 रुपए में गैस सिलेंडर
  3. 100 यूनिट बिजली फ़्री, 200 हाफ
  4. किसानों का कर्ज होगा माफ
  5. पुरानी पेंशन योजना लागू होगी 
  6. 5 हॉर्स पावर सिंचाई की बिजली फ़्री 
  7. किसानों के बिजली बिल माफ
  8. ओबीसी को 27% आरक्षण
  9. 12 घंटे सिंचाई के लिये बिजली 
  10. जातिगत जनगणना करायेंगे 
  11. किसानों के मुकदमे वापस होंगे

शिवराज ने क्या घोषणा की थी?

शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा था अब केवल उज्ज्वला योजना वालों को ही नहीं गैर उज्ज्वला योजना वालों को भी 450 रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर दिया जाएगा। मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल ने शनिवार को सभी वर्गों के आवासहीन पात्र परिवारों को घर मुहैया कराने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना’ की शुरूआत करने, अतिथि शिक्षकों के मासिक मानदेय दोगुना करने एवं ‘मॉब लिंचिंग’ पीड़ित प्रतिकर योजना 2023 लागू किये जाने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। 

ये भी पढ़ें: 

मध्य प्रदेश में शुरू होगी 'मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना', कैबिनेट से मिली मंजूरी

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से हर महीने होती है कमाई, रिटर्न भी शानदार, पैसे लगाने का जानें पूरा फंडा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत