1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू कश्मीर: आतंकियों ने घात लगाकर CRPF जवानों पर हमला किया, एक इंस्पेक्टर शहीद

जम्मू कश्मीर: आतंकियों ने घात लगाकर CRPF जवानों पर हमला किया, एक इंस्पेक्टर शहीद

 Reported By: Manzoor Mir, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Aug 19, 2024 05:47 pm IST,  Updated : Aug 19, 2024 05:55 pm IST

उधमपुर के बसंतगढ़ में आतंकियों ने घात लगाकर CRPF जवानों पर हमला किया है। इस आतंकी हमले में CRPF के एक इंस्पेक्टर शहीद हो गए हैं।

Terrorists- India TV Hindi
CRPF जवानों पर आतंकी हमला Image Source : PTI/REPRESENTATIVE PIC

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने सीआरपीएफ  के जवानों पर घात लगाकर हमला किया है। इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के एक इंस्पेक्टर शहीद हो गए हैं। आतंकियों ने उधमपुर के बसंतगढ़ में इस हमले को अंजाम दिया। 

मिली जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर 3:30 बजे आतंकियों ने जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी टीम के साथ गश्त कर रहे सीआरपीएफ जवानों पर फायरिंग कर दी। उधमपुर के डूडू पुलिस स्टेशन के ठंडे इलाके में सीआरपीएफ 187 की यूनिट तैनात है। कार्रवाई में सीआरपीएफ के एक इंस्पेक्टर शहीद हो गए हैं।

डोडा में कैप्टन दीपक सिंह हुए थे शहीद 

कुछ ही दिन पहले खबर आई थी कि जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन के दौरान आर्मी के 48 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात कैप्टन दीपक सिंह शहीद हो गए। दरअसल डोडा में एक छोटे से एनकाउंटर के बाद छिपे हुए आतंकवादियों को पकड़ने के लिए आज इलाके की घेराबंदी की गई थी और तलाशी अभियान शुरू किया गया था। 

सेना को इलाके में खून के धब्बे मिले थे और तीन बैग भी जब्त किए गए थे। सेना के मुताबिक, आतंकवादी अस्सर के नदी किनारे के इलाके में छिपे हुए थे। आतंकियों की तलाशी के दौरान सेना और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। इसी मुठभेड़ में सेना के कैप्टन दीपक सिंह शहीद हो गए।

इसके बाद जवानों ने कैप्टन की शहादत का बदला लिया था और डोडा में चल रही मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।