1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. पपीता खाने से वजन कम होने के साथ मिलते है ये अनोखे लाभ, जानिए

पपीता खाने से वजन कम होने के साथ मिलते है ये अनोखे लाभ, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 10, 2016 12:55 pm IST,  Updated : Nov 10, 2016 12:56 pm IST

पपीता में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, ए, बी और कुछ मात्रा में विटामिन डी और कैल्शियम और कैरोटीन, फॉस्फोरस, पोटेशियम, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट्स, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में होता है। जानिए इसका सेवन करने के फायदों के बारें में..

papaya- India TV Hindi
papaya

हेल्थ डेस्क: पपीता बहुत ही पौष्टिक फल है। इसका सेवन करने से आपक कई बीमारियों से बच सकते है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी, ए, बी और कुछ मात्रा में विटामिन डी और कैल्शियम और कैरोटीन, फॉस्फोरस, पोटेशियम, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट्स, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में होता है।

ये भी पढ़े-

पपीता एक ऐसा फल है जिसे आप कच्चा या पक्का दोनों तरह खा सकते है। पपीता पेप्सिन नामक पाचन तंत्र का एक प्राकृतिक स्त्रोत है।

पपीता को खाने से काफी फायदे है। इसे खाने से शरीर मजबूत रहता है। जिसके कारण कई बीमारियां पास भी नही आती है। कुछ लोग कच्चे पपीते की सब्जी के रूप में भी इस्तेमाल करते है। जो बहुत ही स्वादिष्ट रेसिपी बनती है। यह बाजार में आपको आसानी से मिल जाएगा। पपीता के बीज भी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते है। यह पपीता को काटने पर छोटे-छोटे काले रंग के निकलते है। इसे खाने से कई फायदे है। जानिए पपीता खाना हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है।

वज़न घटाएं

अगर आप अपने वजन को लेकर बहुत परेशान है। आपको समझ नही आ रहा है कि क्या करें, तो आज से ही अपनी डाइट में शामिल करें पपीतें को, क्योंकि पपीता में कैलोरी बहुत ही कम मात्रा में पाई जाती है। इसमें मौजूद फाइबर आपको तरोताजा रखेगा। जिससे आपकी आंत का मूवमेंट ठीक रहेगा। जिससे आप अपना वजन आसानी से घटा सकते है।

मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद
पपीता मधुमेह रोगियों के लिए काफी फायदेमंद है। साथ ही यह ज्यादा मीठा न होने के कारण शुगर की मात्रा कम होती है। जिससे यह मधुमेह के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद है।

अगली स्लाइड में पढ़े और फायदों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल