1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. भूलने की है बीमारी तो रोजाना खाएं ये फल, फिर देखें कमाल

भूलने की है बीमारी तो रोजाना खाएं ये फल, फिर देखें कमाल

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 06, 2018 04:20 pm IST,  Updated : Jan 06, 2018 04:24 pm IST

अक्सर यह कहा जाता है कि याद्दाश्त बढ़ाने के लिए मूंगफली या बादाम खाना चाहिए लेकिन क्या आपको पता बिना ये खाए भी आप अपनी याद करने की क्षमता बढ़ा सकते हैं।

memory- India TV Hindi
memory

हेल्थ डेस्क: अक्सर यह कहा जाता है कि याद्दाश्त बढ़ाने के लिए मूंगफली या बादाम खाना चाहिए लेकिन क्या आपको पता बिना ये खाए भी आप अपनी याद करने की क्षमता बढ़ा सकते हैं। कहा जाता है कि याद्दाश्त बढ़ाने के लिए बादाम खाना चाहिए, लेकिन क्या आप जानती हैं कि अनार भी याद्दाश्त बढ़ाने में मददगार होते हैं।

अनार को सबसे अच्छे पोषक तत्वों से भरपूर फलों में से एक माना जाता है। इसे कैंसर से लड़ने वाला, दिल की सेहत, इम्यूनिटी आदि को बढ़ाने के लिए अच्छा माना जाता है। जर्मनी में हुए एक अध्ययन बताता है कि अनार में एक ऐसा केमिकल कंपाउंड होता है, जो हमारे दिमाग की कार्यक्षमता और याद्दाश्त को बेहतर करता है।

pomegranate
pomegranate

पॉलीफेनोल नामक सूक्ष्म पोषक तत्व प्लांट बेस्ड फूड्स में पाया जाता है, जो न्यूरो डिजेनरेटिव बीमारियों से लड़ने में मदद करता है और यही सूक्ष्म तत्व अनार में भी मौजूद होता है। ये तत्व न केवल तनाव को कम करते हैं, बल्कि अन्य मानसिक बीमारियों से भी रक्षा करते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि अनार में मिलने वाले पोषक तत्‍व याद्दाश्त बढ़ाने के साथ ही हमारे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करते हैं।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल