1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. डेंगू 'टाइप 4' है कम जानलेवा : आईएमए

डेंगू 'टाइप 4' है कम जानलेवा : आईएमए

 Written By: IANS
 Published : Sep 16, 2015 10:30 am IST,  Updated : Sep 19, 2015 05:59 pm IST

नई दिल्ली: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने डेंगू के बारे में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं और इससे न घबराने की सलाह दी है। साथ ही कहा है कि वर्ष 2013 के मुकाबले अब होने

india TV

डेंगू को पहचानें इन लक्षणों से
आम डेंगू बुखार में सिर दर्द, रेटरो ओरबिटल पेन, मांसपेशियों में खिचाव और जोड़ों में दर्द होता है। यह लक्ष्ण मच्छर के काटने के 4 से 7 दिनों के बाद दिखाई देने लगते है। इनक्यूबेशन अवधि 3 से 14 दिन तक हो सकती है। बुखार 5 से 7 दिन तक रहता है। इस दौरान कमजोरी दिनों से लेकर हफ्तों तक रह सकती है, खास कर बालिगों में जोड़ों का दर्द, बदन दर्द और महिलाओं में रैशेस हो सकते हैं।

डेंगू में बुखार खत्म हो जाने के बाद जटिलताएं पैदा होती हैं। बुखार ठीक होने के बाद के दो दिन बेहद संवेदनशील होते हैं और इस अवधि के दौरान मरीज को अत्यधिक तरल आहार लेना चाहिए, जिसमें नमक और चीनी मिश्रित हो।

इसमें मुख्य समस्या कैपिलरीज में रिसाव और रक्त नलिकाओं के बाहर रक्त का जमाव होने से होती है, जिससे इंट्रावसकुलर डीहाईडरेशन हो जाती है। उचित समय पर मुंह से या नाड़ी से दिया गया तरल आहार जानलेवा जटिलताओं से बचा सकता है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल