1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. इस उपाय से कान के दर्द को चुटकियों में करें दूर

इस उपाय से कान के दर्द को चुटकियों में करें दूर

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 02, 2018 03:24 pm IST,  Updated : Jan 02, 2018 03:24 pm IST

कान के दर्द कभी-कभी काफी भयंकर रुप ले लेते हैं। और इससे आगे जाकर आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिस तरह हम शरीर के बाकी हिस्सों की अच्छी तरह से देखभाल करते हैं। उसी तरह कानों की भी देखभाल करना बहुत जरूरी है।

Ear Pain- India TV Hindi
Ear Pain

नई दिल्ली: कान के दर्द कभी-कभी काफी भयंकर रुप ले लेते हैं। और इससे आगे जाकर आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिस तरह हम शरीर के बाकी हिस्सों की अच्छी तरह से देखभाल करते हैं। उसी तरह कानों की भी देखभाल करना बहुत जरूरी है।

ठंड में ठंडी हवाओं के कारण कानों में दर्द होना लाजमी है। इसके अलावा भी कान दर्द के कई और कारण हो सकते हैं। कान में गंदगी जमा होना, खुश्की, कान में बलगम इकट्ठा होना, कान में पानी चले जाने जैसी समस्याओं से भी कान दर्द हो सकता है। कान के मामूली दर्द को आप इन घरेलू नुस्खों की मदद से भी दूर कर सकते हैं।

कई बार ऐसा होता है कि कान से सांय-सांय की आवाज आती है। इस कारण सुनने में भी दिक्कत होती है। इस समस्या के लिए बादाम का तेल लाभकारी है। कान में बादाम के तेल की कुछ बूंदें डालने से आराम मिल जाएगा। कान में दर्द होने पर तुलसी के पत्तों का रस निकालें और इसे हल्का गर्म करके कान में डालने दर्द बहुत कम हो जाएगा।

कान के दर्द में नमक लाभदायक

नमक को किसी गर्म कपड़े में अच्छी तरह से बांधकर हल्के-हल्के सिंकाई करने से कान के दर्द में आराम मिलेगा। सरसों का तेल भी कान के दर्द को कम करने के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए सरसों के तेल को हल्का गर्म करके कान में डालने से दर्द में आराम मिलेगा। प्याज का रस भी कान दर्द के लिए कारगर साबित होगा। प्याज को पीस कर इसका रस निकालें और हल्का गर्म करके 1-2 बूंद कान में डालने से दर्द में आराम मिलेगा।

 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल